UP New Excise Policy 2026:शराब के शौकीनों के लिए बड़ा झटका! यूपी में देसी शराब के दामों में बढ़ोतरी, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

UP New Excise Policy 2026: लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने नई आबकारी नीति 2026-27 को मंजूरी दे दी है। नई नीति 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। इसके तहत देसी शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जबकि अन्य श्रेणियों में सीमित बदलाव किए गए हैं।

देसी शराब के दाम में इजाफा
- 36% अल्कोहल वाली देसी शराब अब ₹165 की जगह ₹173 प्रति बोतल बिकेगी।हाफ क्वॉर्टर और ‘बच्चा’ (छोटी पैकिंग) के दामों में भी बढ़ोतरी।पहली बार 100 मिलीलीटर का मिनिएचर ‘बच्चा’ पैक लॉन्च किया गया।42.8 डिग्री तीव्रता वाला यह पैक ₹50 में उपलब्ध होगा।
शहरों में दुकानों का कोटा घटेगा
- शहरी क्षेत्रों में देसी शराब की दुकानों का कोटा कम किया जाएगा।दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी प्रणाली से होगा।अंग्रेजी शराब की फुटकर दुकानों की लाइसेंस फीस में 7.5% की वृद्धि।नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ में कम अल्कोहल पेय (बीयर, वाइन, RTD) की दुकानों को बाहरी लाइसेंस की अनुमति।
अंग्रेजी शराब और बीयर भी महंगी
नई नीति लागू होने के बाद अंग्रेजी शराब की कीमत ₹10 से ₹30 प्रति बोतल तक बढ़ेगी। अंग्रेजी शराब और बीयर पर 7.5% कोटा व लाइसेंस शुल्क वृद्धि।
राजस्व लक्ष्य और निर्यात पर जोर
राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आबकारी विभाग से ₹71,278 करोड़ का राजस्व लक्ष्य तय किया है।यूपी में निर्मित शराब और अन्य आबकारी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा।अनुज्ञापियों (कोटेदारों) को राहत देने वाले प्रावधान भी शामिल। नई आबकारी नीति से एक ओर सरकार को राजस्व बढ़ने की उम्मीद है, वहीं उपभोक्ताओं को देसी शराब के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। शहरी क्षेत्रों में दुकानों की संख्या घटने से नियंत्रण और पारदर्शिता बढ़ाने का प्रयास भी देखा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

शिक्षामित्रों को पहचान और संबल दे रही योगी सरकार, 5 मई को गोरखपुर में सीएम करेंगे सम्मान
3 मई 2026
UPNEWS : चयनित अभ्यर्थियों ने सीएम योगी का जताया आभार, कहा- महिलाओं को भी मिल रहा पूरा सम्मान
3 मई 2026
अमेठी :कैंसर इलाज की नई उम्मीद, लींस ऑन्कोलॉजी इंस्टिट्यूट बना क्षेत्र का पहला रेडिएशन सेंटर
3 मई 2026