Rajpal Yadav : राजपाल यादव आर्थिक संकट में, 9 करोड़ के कर्ज मामले में तिहाड़ जेल में बंद

Rajpal Yadav : नई दिल्ली/फिरोजाबाद: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद वे तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन पर लगभग 9 करोड़ रुपये का कर्ज बताया जा रहा है।फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत की कई हस्तियां उनके समर्थन में आगे आई हैं और आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

सितारों ने बढ़ाया मदद का हाथ
राजपाल यादव के मुश्किल वक्त में कई बड़े नाम सामने आए हैं सलमान खान,अजय देवगन,सोनू सूद,तेज प्रताप यादव,सोनू सूद ने राजपाल यादव को अपनी फिल्म में रोल देने और साइनिंग अमाउंट के जरिए आर्थिक सहायता की पेशकश की है।
वहीं तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है।
एएसपी अनुज चौधरी ने की 51 हजार की मदद की घोषणा
अनुज चौधरी, जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एएसपी पद पर तैनात हैं, ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वीडियो जारी कर राजपाल यादव की मदद का ऐलान किया। उन्होंने कहा:“राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने हमें वर्षों तक हंसाया है। जो लोगों को खुशी देते हैं, उन्हें मुश्किल समय में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।”अनुज चौधरी ने अपनी सैलरी अकाउंट से 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि राशि भले ही बड़ी नहीं है, लेकिन अपनी क्षमता अनुसार सहयोग करना उनका कर्तव्य है।
2010 से शुरू हुआ था मामला
यह मामला साल 2010 में शुरू हुआ था, जब राजपाल यादव ने अपनी निर्देशित फिल्म अता पता लापता के निर्माण के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था।फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, जिसके चलते वे कर्ज नहीं चुका पाए। ब्याज और पेनल्टी जुड़ने के बाद राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई।कोर्ट ने कई अवसर दिए, लेकिन भुगतान न होने पर उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई गई। फरवरी 2026 में सरेंडर करने के बाद से वे जेल में हैं।
राजपाल यादव: एक लोकप्रिय कॉमेडी चेहरा
राजपाल यादव हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में रहे हैं जिन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब हंसाया। उनके फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उम्मीद कर रहे हैं कि यह कठिन दौर जल्द समाप्त होगा।
अन्य से और खबरें

smart meter protest UP: स्मार्ट मीटर की बारात निकालकर लोगों ने जताया विरोध, वायरल हुआ अनोखा प्रदर्शन
30 अप्रैल 2026
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी: 4 मई के बाद TMC गुंडों पर कसा तंज, चुनावी माहौल गरमाया
27 अप्रैल 2026
Etawah NEWS: महिलाओं और बच्चों से मारपीट पर इटावा में उबाल, लोधी समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी
27 अप्रैल 2026