ZIM Beat AUS in T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 में किया बड़ा उलटफेर

✍️By: Nation Now Samachar Desk
जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 में किया बड़ा उलटफेर

ZIM Beat AUS in T20 World Cup 2026: कोलंबो, 13 फरवरी 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप B के रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया। यह पहला मौका नहीं है जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को T20 वर्ल्ड कप में मात दी हो, पिछली बार यह उपलब्धि उन्होंने 2007 में हासिल की थी।

मैच का सार

जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया गया, जिसमें सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने नाबाद 64 रन की शानदार पारी खेली। जिम्बाब्वे ने 2 विकेट खोकर 169 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि ब्रैड इवांस ने 23 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से केवल मैट रेनशॉ ही संघर्ष कर पाए, जिन्होंने 44 गेंदों में 65 रन बनाए (5 चौके और 1 छक्का)।

ग्रुप B पॉइंट्स टेबल में बदलाव

इस जीत के बाद जिम्बाब्वे ने ग्रुप B में 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 पॉइंट्स (+1.984) हासिल कर दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 2 महत्वपूर्ण अंक खोकर तीसरे पायदान पर (+1.100) पहुँच गई है, जिससे उनके सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला ग्रुप B के शीर्ष टीम श्रीलंका (+3.125) के खिलाफ होगा।जिम्बाब्वे की जीत ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच बढ़ा दिया है और यह साबित कर दिया कि क्रिकेट में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले पांच ओवर के अंदर ही 29 रन पर चार विकेट गंवा दिए. जोश इंग्लिश (08) में पारी के पहले ओवर में सिकंदर रजा पर छक्का लगाया. इस ओवर में 13 रन बने लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ा गई.

मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए मुजरबानी ने पारी के दूसरे ओवर में अपनी पहली गेंद पर ही इंग्लिश को आउट कर दिया जबकि कैमरन ग्रीन और टिम डेविड खाता भी नहीं खोल पाए. इवांस ने ग्रीन को विकेट के पीछे कैच कराया जबकि मुजरबानी ने डेविड को आउट करके अपना दूसरा विकेट लिया. विकेटों गिलने की कहानी यहीं पर नहीं रुकी तथा कार्यवाहक कप्तान ट्रैविस हेड (17) पांचवें ओवर में इवांस की गेंद को अपने विकेट पर खेल गए. ऑस्ट्रेलिया ने पावर प्ले में चार विकेट पर 38 रन बनाए.

रेनशॉ और ग्लेन मैक्सवेल (32 गेंद पर 31 रन) ने इसके बाद विकेट बचाए रखने को प्राथमिकता दी और पांचवें विकेट के लिए 59 गेंद में 77 रन की साझेदारी की. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 11 ओवर तक चार विकेट पर 72 रन था. मैक्सवेल ने इसके बाद वेलिंगटन मासकादजा पर छक्का लगाकर अपने हाथ खोले जबकि रेनशॉ ने भी इसी गेंदबाज के अगले ओवर में छक्का और चौका लगाया.

इसके बाद लेग स्पिनर रयान बर्ल ने गेंद थामी और अपने पहले ओवर में ही मैक्सवेल को बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका दिया. मार्कस स्टोइनिस (06) ने चौका जड़कर खाता खोला लेकिन मासकादजा ने उन्हें अगले ओवर में पवेलियन की राह दिखा दी. मुजरबानी ने इसके बाद रेनशॉ को मिड ऑफ पर कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया की सही उम्मीद को भी समाप्त कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी चार विकेट 12 गेंद के अंदर गंवाए.

इससे पहले पैट कमिंस और जोश हेज़लवुड जैसे खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण में शुरुआत में धार की कमी दिखी और जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाया. जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने एडम जांपा का भी अच्छी तरह से सामना किया. जांपा ने अपने चार ओवरों में 31 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.

पहले बल्लेबाजी का न्यौता अपने वाले जिम्बाब्वे की पारी का मुख्य आकर्षण मारुमानी और बेनेट के बीच पहले विकेट के लिए 7.3 ओवरों में 61 रन की साझेदारी थी. मारुमनी ने धीमी शुरुआत के बाद तीसरे ओवर में बेन ड्वार्शियस की गेंदों पर दो चौके और चौथे ओवर में ग्लेन मैक्सवेल पर तीन चौके लगाए. मैथ्यू कुहनेमैन के पांचवें ओवर में बेनेट ने दो चौके लगाए जिससे जिम्बाब्वे ने पावर प्ले में बिना किसी नुकसान के 47 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया को आठवें ओवर में सफलता मिली जब स्टोइनिस ने मारुमानी को आउट किया. स्टोइनिस 16वें ओवर में अपनी ही गेंद पर बर्ल का कैच लेने की कोशिश में चोटिल हो गए और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. ग्रीन ने 16वां ओवर पूरा किया और यह उनके लिए भाग्यशाली साबित हुआ, क्योंकि बर्ल आखिरी गेंद पर आउट हो गए.

sports desk से और खबरें