उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का 10वां बजट पेश- विकास, शिक्षा और युवाओं पर विशेष जोर

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ सरकार का दसवां और उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 से पहले आख़िरी पूर्ण बजट पेश किया। कुल 9,12,696 करोड़ रुपये के बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि और युवा रोजगार को प्राथमिकता दी गई है।बजट में रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे गरीब परिवार की लड़कियों को लाभ मिलेगा। युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लिए 1000 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, जिसका लक्ष्य प्रति वर्ष 1 लाख सूक्ष्म उद्योग स्थापित करना है।

शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर देते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों में मैनचेस्टर मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति के लिए 14.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। गरीबों को विकास की मुख्यधारा में लाने के प्रयास में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आएंगे और 43,000 करोड़ रुपये की नई योजनाएं लागू की जाएँगीं।डिजिटल और भौतिक बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया गया है। ऊर्जा क्षेत्र के लिए 65,926 करोड़, सड़क, हाइवे और फ्लाईओवर निर्माण के लिए बड़ा आवंटन किया गया है। धार्मिक और पर्यटन विकास के लिए लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र में नाइट सफारी के लिए 207 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
गांवों की सूरत बदलने के उद्देश्य से पंचायतीराज विभाग को 32,090 करोड़ रुपये और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए 4,580 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा सात नई स्मार्ट सिटी विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।महिलाओं के उत्थान के लिए गरीब परिवार की लड़कियों की शादी में सहायता हेतु 150 करोड़ रुपये का प्रावधान शामिल किया गया है।इस बजट में किसानों, युवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास को संतुलित तरीके से समाहित करते हुए समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर देहात : विद्युत विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होने की आशंका, रूरा नगर पंचायत में खुले ट्रांसफार्मर और झूलते तार बने खतरा
21 फ़रवरी 2026
सीएम योगी का सिंगापुर-जापान दौरा, यूपी में निवेश लाने की कोशिश पर अखिलेश का तंज
20 फ़रवरी 2026
रायबरेली के कुम्हार को 1.25 करोड़ का GST नोटिस, बोले- मेरा कोई बड़ा कारोबार नहीं
20 फ़रवरी 2026