बस्ती: छुट्टी मांगने पर महिला कांस्टेबल से अभद्रता का आरोप, कोतवाल पर गंभीर शिकायत

बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की सदर कोतवाली बस्ती से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तैनात एक महिला कांस्टेबल ने कोतवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या है आरोप?
महिला कांस्टेबल मेनका चौहान ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी मां की तबीयत काफी खराब है और इलाज के लिए उन्हें छुट्टी की आवश्यकता थी।मंगलवार को जब वह छुट्टी मांगने के लिए कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी के पास पहुंचीं, तो आरोप है कि कोतवाल भड़क गए।महिला कांस्टेबल के अनुसार कोतवाल ने उन्हें डांटा भद्दी गालियां दीं यहां तक कि मारने के लिए दौड़ पड़ेबताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल किसी तरह वहां से बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित कर पाईं।
एसपी को सौंपी शिकायत
मेनका चौहान ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक को सौंप दी है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।फिलहाल इस मामले में विभागीय स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।इस मामले में अभी तक आधिकारिक रूप से कोतवाल की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।यह मामला पुलिस विभाग के अंदरूनी व्यवहार और कार्यस्थल के माहौल को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

Akhilesh Yadav Statement: “कानपुर को बदनामपुर बना दिया”: अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, किडनी कांड और विकास पर उठाए सवाल
8 अप्रैल 2026
कानपुर में बड़ी कार्रवाई,टाइपिंग टेस्ट में फेल हुए 3 बाबू बने चपरासी, DM का सख्त फैसला
8 अप्रैल 2026
संत कबीर नगर: 15 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, DM ने लापरवाही पर दी चेतावनी
8 अप्रैल 2026