कानपुर देहात : विद्युत विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होने की आशंका, रूरा नगर पंचायत में खुले ट्रांसफार्मर और झूलते तार बने खतरा

✍️Amisha Sachan
कानपुर देहात में विद्युत विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होने की आशंका, रूरा नगर पंचायत में खुले ट्रांसफार्मर और झूलते तार बने खतरा

रिपोर्टर: संदीप कुशवाहा रूरा, कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) रूरा नगर पंचायत में विद्युत विभाग की बढ़ती लापरवाही से किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है। कस्बे के विभिन्न वार्डों में खुले ट्रांसफार्मर, 5 से 6 फीट नीचे लटकते बिजली के तार और जर्जर खंभे आम नागरिकों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

खुले ट्रांसफार्मर और झूलते तार बने खतरा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर खुले पड़े हैं और तार जमीन से काफी नीचे लटक रहे हैं। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इन तारों की चपेट में कभी भी आ सकते हैं। खासकर वार्ड नंबर 5, शेरगंज की सात गलियों में लंबे समय से बिजली के खंभे लगाए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

— NATION NOW समाचार (@nnstvlive) February 21, 2026

लिखित शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार लिखित शिकायत पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा अनदेखी की जा रही है। वार्ड नंबर 5 के सभासद प्रत्याशी गुलशन श्रीवास्तव ने अपने साथियों — रमाशंकर ओमर, राहुल सिंह यादव, सुखवीर सिंह उर्फ कल्लू, राजा सिंह राज, राज पेंटर, सतीश गौतम और प्रेम दोहरे — के साथ कई बार शिकायत दर्ज कराई, परंतु स्थिति जस की तस बनी हुई है।

गर्मी में बढ़ेगी समस्या

स्थानीय निवासियों के अनुसार, गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है और हर वर्ष 3 से 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। ऐसे में ओवरलोडिंग और जर्जर तारों के कारण शॉर्ट सर्किट या करंट फैलने जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं।

मनमानी का आरोप

लोगों का आरोप है कि रूरा में तैनात एसडीओ और जेई मीटर रीडिंग बढ़ाने, बकाया बिल वसूली और किरायेदारों के कनेक्शन काटने में सक्रिय रहते हैं, लेकिन बुनियादी सुरक्षा व्यवस्था की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।वार्ड नंबर 5 की सभी गलियों में नए बिजली खंभे लगाए जाएं झूलते और जर्जर तारों को तत्काल बदला जाए खुले ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित ढंग से कवर किया जाएनियमित निरीक्षण और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए नगरवासियों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि समय रहते उचित कदम उठाए जाएं, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

उत्तर प्रदेश से और खबरें