औरैया बिधूना में अवैध बसों पर सख्त कार्रवाई , 9 बसें जब्त, 7 का चालान, ₹3.92 लाख जुर्माने की संभावना

रिपोर्टर – अमित शर्मा बिधूना।शनिवार शाम बिधूना प्रशासन ने अवैध रूप से खड़ी और बिना अनुमति संचालित बसों पर बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) गरिमा सोनकिया के नेतृत्व में चलाए गए विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान में प्रशासन ने सड़क पर खड़ी बसों को हटवाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा।

अभियान में क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा, एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) एन.सी. शर्मा, कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान और यातायात निरीक्षक देवेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। टीम ने 9 बसों को जब्त किया और 7 बसों का चालान किया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि इस अभियान से लगभग ₹3 लाख 92 हजार का प्रशमन शुल्क (जुर्माना) प्राप्त होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अवैध बस संचालन पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।

एसडीएम गरिमा सोनकिया ने कहा कि आम जनता को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा मिले, इसके लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।यह कार्रवाई नवंबर माह को “यातायात माह” के रूप में मनाए जाने के तहत की गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात एक स्लीपर बस में टिकट विवाद के दौरान यात्रियों और एजेंट के बीच हुई कहासुनी के बाद प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया।
अन्य से और खबरें

Happy Valentine’s Day 2026 Wishes: प्यार, अपनापन और रिश्तों का जश्न
14 फ़रवरी 2026
अब OBC वर्ग के हर छात्र को मिलेगी छात्रवृत्ति, यूपी बजट सत्र में बड़ा ऐलान
14 फ़रवरी 2026
Rajpal Yadav : राजपाल यादव आर्थिक संकट में, 9 करोड़ के कर्ज मामले में तिहाड़ जेल में बंद
13 फ़रवरी 2026