Budget 2026: जूते-CNG-दवाएं सस्ती, शराब-कोयला महंगे, जानें क्या बदला

✍️By: Nation Now Samachar Desk
Budget 2026 में मिडिल क्लास को राहत, काशी को रेल कॉरिडोर और नई सौगात

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 में आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालने वाली कई बड़ी घोषणाएं सामने आई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में रोजमर्रा के इस्तेमाल की कई चीजों को सस्ता करने का ऐलान किया है, जबकि कुछ वस्तुओं पर टैक्स बढ़ने से उनकी कीमतें बढ़ सकती हैं।

Budget 2026 में मिडिल क्लास को राहत, काशी को रेल कॉरिडोर और नई सौगात
Budget 2026 में मिडिल क्लास को राहत, काशी को रेल कॉरिडोर और नई सौगात

Budget 2026 में क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ, यह सवाल हर उपभोक्ता के लिए अहम बन गया है। बजट के अनुसार जूते, बैटरी, माइक्रोवेव ओवन के कुछ पार्ट्स और सोलर एनर्जी से जुड़ी चीजों पर टैक्स में राहत दी गई है, जिससे इन उत्पादों की कीमतें कम हो सकती हैं।सरकार ने CNG और बायोगैस को भी सस्ता करने की घोषणा की है। इससे CNG वाहनों का इस्तेमाल करने वाले लाखों लोगों को ईंधन खर्च में सीधी बचत होगी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों को भी राहत मिलेगी।

क्या हुआ महंगा?

बजट में शराब, कोयला, स्क्रैप और कुछ खनिज उत्पादों पर टैक्स बढ़ाया गया है। ऐसे में इन वस्तुओं की कीमतें आने वाले समय में बढ़ सकती हैं, जिसका असर बाजार पर भी दिखेगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी राहत

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी बजट 2026 महत्वपूर्ण रहा। सरकार ने कैंसर से जुड़ी 17 दवाओं को सस्ता करने का फैसला लिया है। साथ ही 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर भी राहत दी गई है। इससे गंभीर रोगों के इलाज की लागत कम होगी और मरीजों को बड़ा फायदा मिलेगा।इसके अलावा मेडिकल डिवाइस और दवाओं पर कस्टम ड्यूटी में कटौती की गई है, जिससे इलाज और उपकरणों की कीमतों में कमी आने की संभावना है।सरकार ने निजी उपयोग के लिए आयात होने वाले सामान पर ड्यूटी 20% से घटाकर 10% कर दी है, जिससे विदेशी निजी उपयोग के उत्पाद भी सस्ते हो सकते हैं।कुल मिलाकर बजट 2026 में आम लोगों को कई मोर्चों पर राहत देने की कोशिश की गई है।

BudgetSession2026 से और खबरें