बांकेबिहारी मंदिर में मारपीट: श्रद्धालुओं से भिड़ गए सिक्योरिटी गार्ड, महिलाओं से भी की हाथापायी

UP के मथुरा वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर चार के बाहर शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं और सिक्योरिटी गार्ड के बीच विवाद हो गया. गेट के बाहर खड़े श्रद्धालुओं को हटने के लिए कहने पर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया. बाद में पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया.
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी नकुल अपनी बहन और भाभी के साथ बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आए थे. तीनों गेट नंबर चार के बाहर खड़े थे. इसी दौरान वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा. इसको लेकर श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताई और गार्ड से कहासुनी शुरू हो गई.
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी. इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया और पुलिस चौकी ले गए. चौकी पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद समझौता हो गया.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

जौनपुर में बैंक मैनेजर ने चलती कार में गोली मारी, मौत; बुलेट पीठ चीरते हुए सीट में जा घुसी
25 सितंबर 2026
कानपुर के गुजैनी में युवक ने फांसी लगाकर जान दी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; शराब पी रखी थी
25 सितंबर 2026
नोएडा बस अग्निकांड में जान गंवाने वाले इंजीनियर मयंक और सरोज के शव हमीरपुर के राठ पहुंचे
25 सितंबर 2026