Budget 2026 Live: निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं 9वां बजट, बाजार भी खुले

✍️By: Nation Now Samachar Desk
budget-2026-live-updates-nirmala-sitharaman-9th-budget-tax-slab

Budget 2026 Live: नई दिल्ली। आज 1 फरवरी 2026 का दिन भारत के आर्थिक इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना लगातार 9वां बजट और मोदी सरकार का 15वां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। संसद की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हो चुकी है और पूरे देश की नजरें इस बजट पर टिकी हुई हैं।

इस बार का बजट कई मायनों में ऐतिहासिक है क्योंकि पहली बार रविवार के दिन बजट पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही निवेशकों के लिए भी यह दिन खास है, क्योंकि NSE, BSE और MCX जैसे शेयर बाजार रविवार को भी खुले हैं। बाजार में हलचल तेज है और निवेशक हर पल की अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं।

— NATION NOW समाचार (@nnstvlive) February 1, 2026

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का तोहफा मिलेगा? वहीं मिडिल क्लास को उम्मीद है कि सरकार इनकम टैक्स स्लैब में राहत देकर आम लोगों को बड़ी सौगात दे सकती है।इसके अलावा महंगाई, पेट्रोल-डीजल, घरेलू जरूरत की चीजों की कीमतों और किसानों के लिए योजनाओं पर भी बजट में बड़े ऐलान की संभावना जताई जा रही है।

आर्थिक विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बजट आने वाले वित्तीय वर्ष की दिशा तय करेगा। सरकार की प्राथमिकता विकास, रोजगार, टैक्स सुधार और आम आदमी को राहत देने पर होगी या नहीं, इसका फैसला आज के बजट भाषण से होगा।देशभर के लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या बजट 2026 में मिडिल क्लास को राहत मिलेगी या फिर महंगाई का दबाव बढ़ेगा। Budget 2026 Live Updates के जरिए हर बड़ी घोषणा पर नजर बनी रहेगी।

BudgetSession2026 से और खबरें