Vaidhriti Yog 2026: 21 फरवरी को सावधान रहने की सलाह, मेष, कर्क और तुला राशि को अधिक सतर्क रहने की जरूरत
✍️By: Nation Now Samachar Desk

Vaidhriti Yog 2026: नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में वैधृति योग को अशुभ माना जाता है। जब सूर्य और चंद्रमा की स्थिति विशेष रूप से 346°40′ से 360° के बीच होती है, तब यह योग बनता है।द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 फरवरी 2026, शनिवार को सुबह 08:09 बजे वैधृति योग का समय रहेगा। इस दौरान जीवन में रुकावटें, पैसों की परेशानियां, रिश्तों में तनाव और सेहत संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।नीचे जानिए किन राशियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए

मेष राशि
- मन बेचैन रहेगा, छोटी-छोटी बातों को बड़ा बना सकते हैं।
- ऑफिस में विरोध या प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।
- गुस्से में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है।
- पैसों और निवेश में सावधानी आवश्यक।
- सिरदर्द, थकान या तनाव बढ़ सकता है।
- परिवार में किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है।
कर्क राशि
- भावनात्मक उतार-चढ़ाव और मानसिक अस्थिरता।
- फैसले लेने में कठिनाई, काम का दबाव बढ़ सकता है।
- वरिष्ठों या सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है।
- पैसों की लेन-देन में रुकावट या अटका धन।
- जीवनसाथी के साथ खुलकर बात न करने से तनाव बढ़ सकता है।
- पेट या पाचन से जुड़ी दिक्कतों पर ध्यान दें।
तुला राशि
- योजनाओं और काम में देरी होने की संभावना।
- बिजनेस में नुकसान या मतभेद का खतरा।
- पार्टनरशिप और साझेदारी में मतभेद।
- किसी पर अंधविश्वास न करें।
- मानसिक तनाव और नींद की कमी हो सकती है।
- वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।
वैधृति योग के दौरान बड़ी आर्थिक या जीवन-संबंधी योजनाओं में जोखिम न लें। तनाव और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
अध्यात्म से और खबरें

भाद्रपद मास आज से शुरू, पहले ही दिन बना त्रिपुष्कर योग; जानें इस मास में पड़ने वाले प्रमुख त्योहार
29 अगस्त 2026
आज रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण और पंचक! इन सबके बीच इन शुभ मुहूर्तों में बांधें राखी
28 अगस्त 2026
रक्षाबंधन पर चार ग्रहों का तांडव: 3 ग्रह वक्री, 1 अस्त! इन 4 राशियों के लिए अशुभ संकेत
27 अगस्त 2026