कानपुर में 45 करोड़ के अस्पताल में देरी पर सपा का हवन-प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

कानपुर। शहर के दक्षिण क्षेत्र में प्रस्तावित 45 करोड़ रुपये की लागत से बने 100 बेड अस्पताल को शुरू करने में हो रही देरी को लेकर समाजवादी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर बैठकर हवन-पूजन शुरू कर दिया, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और प्रदर्शन खत्म कराया।

2021 में मिली थी स्वीकृति
जानकारी के अनुसार, केशव नगर क्षेत्र में 100 बेड के अस्पताल के निर्माण को वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश सरकार से मंजूरी मिली थी। इसके लिए 45 करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित किया गया था। भवन निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसे मार्च 2025 तक शुरू करने की तारीख भी घोषित की गई थी।हालांकि, एक साल बीत जाने के बाद भी अस्पताल का संचालन शुरू नहीं हो पाया है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
सपा नेताओं का हवन-प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी की युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्पित यादव अपने समर्थकों के साथ नौबस्ता स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय के बगल में बने अस्पताल के गेट पर धरने पर बैठ गए।इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने ‘सद्बुद्धि हवन’ कर अस्पताल को जल्द शुरू करने की मांग उठाई।
पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक
हवन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन समाप्त कराने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस ने हवन सामग्री और जलते हुए हवन को हटाने की कोशिश की, जिसके चलते सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।
दक्षिण क्षेत्र की जनता को इंतजार
सपा नेताओं का कहना है कि अस्पताल बनकर तैयार है, लेकिन संचालन शुरू न होने से दक्षिण कानपुर की बड़ी आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है। उनका आरोप है कि प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही के कारण जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर देहात में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल से लौटते समय शिक्षक अरुण कुमार की मौत
9 अप्रैल 2026
गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन पर भीषण हादसा, पर्यटन बस पलटी, महिला की मौत, 40 से ज्यादा घायल
9 अप्रैल 2026
कानपुर : प्लास्टिक कारोबारियों से करोड़ों की ठगी, आरोपी अमित जैन फरार
9 अप्रैल 2026