वाराणसी :मीडिया पर भड़के मंत्री ओमप्रकाश राजभर, पंचायत चुनाव पर दिया बड़ा बयान

संवाददाता मनीष पटेल वाराणसी। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शनिवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार पूरी तैयारी कर रही है और मतपत्र छपकर सभी जिलों में भेजे जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले ही कराए जाएंगे और किसी को भ्रम नहीं रखना चाहिए।

शंकराचार्य के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा कि देश संविधान से चलता है और किसी के बयान से व्यवस्था नहीं बदली जा सकती। गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग पर उन्होंने कहा कि यह विषय जब कैबिनेट में आएगा, तब देखा जाएगा।मंत्री ने सुहेलदेव जयंती को लेकर अनिल राजभर के बयान पर भी पलटवार किया और कहा कि यदि कोई आरोप लगाता है तो वह स्पष्ट बताए। राजभर समाज के नेतृत्व को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने 23 वर्षों में जो किया है, वह आज तक किसी ने नहीं किया।
UGC के नए कानून को लेकर मंत्री ने कहा कि यदि किसी को इसमें गड़बड़ी लगती है तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खुला है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षा में OBC, SC और ST वर्गों के साथ पक्षपात होता है और वे इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।
सपा के PDA नारे पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि PDA का मतलब “परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी” है। वहीं बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे और शंकराचार्य से मुलाकात को उन्होंने ड्रामा और राजनीति बताया।
मीडिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए राजभर ने कहा कि पत्रकार सवाल तो करते हैं लेकिन जानकारी नहीं रखते, और उन्होंने कहा कि “हम राजभर हैं और सीना ठोककर बोलते हैं।”
उत्तर प्रदेश से और खबरें

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी: 954 महिलाओं समेत 4543 अभ्यर्थी चयनित
14 जुलाई 2026
संभल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ईदगाह जमींदोज, 25 फीट ऊंची मीनार पर चला बुलडोजर
14 जुलाई 2026
कानपुर में साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अरेस्ट किए 12 ठग
14 जुलाई 2026