कासगंज: सपा महिला सभा ने साजिद रशीदी के खिलाफ FIR की मांग की

साजिद रशीदी की विवादित टिप्पणी

कासगंज (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी महिला सभा ने मौलाना साजिद रशीदी की विवादित टिप्पणी को लेकर तेज विरोध दर्ज कराया है। पार्टी की महिला इकाई ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कासगंज को ज्ञापन देकर FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। यह ज्ञापन गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी के माध्यम से सौंपा गया।

क्या है मामला? सपा महिला सभा ने साजिद रशीदी के खिलाफ FIR की मांग की

मौलाना साजिद रशीदी द्वारा मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर की गई अशोभनीय और अभद्र टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी ने विरोध दर्ज कराया है। इसे महिलाओं के आत्मसम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया गया है। कासगंज सपा महिला सभा जिला अध्यक्ष रीना वर्मा ने कहा :”यह टिप्पणी न सिर्फ एक महिला सांसद पर, बल्कि पूरे महिला समाज की गरिमा पर हमला है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी महिला सभा चरणबद्ध आंदोलन करेगी।” अब्दुल हफीज गांधी, पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता – सपा:”यह लोकतंत्र और महिलाओं के सम्मान पर सीधा प्रहार है। साजिद रशीदी के बयान से समाज में गलत संदेश जा रहा है। पुलिस को तत्काल कठोर कदम उठाना चाहिए।” लक्ष्मण सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष – सपा:”हमने स्पष्ट किया है कि यह कृत्य BNS 2023 की कई धाराओं के अंतर्गत दंडनीय है। यदि पुलिस टालमटोल करती है, तो हम सड़कों पर उतरेंगे।”


आंदोलन की चेतावनी सपा महिला सभा ने साजिद रशीदी के खिलाफ FIR की मांग की

समाजवादी पार्टी ने चेताया कि यदि मौलाना के खिलाफ तुरंत FIR और विधिक कार्रवाई नहीं की जाती, तो जिलेभर में विरोध प्रदर्शन और जनांदोलन शुरू किया जाएगा।

क्या कहते हैं कानून विशेषज्ञ? सपा महिला सभा ने साजिद रशीदी के खिलाफ FIR की मांग की

विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की बयानबाज़ी महिलाओं के खिलाफ आपराधिक टिप्पणी, मानहानि, और सार्वजनिक शांति भंग जैसी धाराओं के अंतर्गत आती है, जिसके लिए FIR अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *