कानपुर के गुजैनी में युवक ने फांसी लगाकर जान दी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; शराब पी रखी थी

✍️NNS Desk
कानपुर के गुजैनी में युवक ने फांसी लगाकर जान दी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; शराब पी रखी थी

कानपुर में गुरुवार देर शाम 34 साल के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. वह ड्यूटी से शराब के नशे में घर पहुंचा था और कुछ देर बाद अपने कमरे में चला गया. बेटी के कमरे में पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई. सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटना गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली फेस-2 की है.

परिजनों ने पुलिस को बताया कि काफी देर तक कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा खोला, जिसके बाद युवक मृत मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है.

थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया- “परिजनों से पूछताछ की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.”

परिजनों ने बताया कि वह ड्यूटी से शराब के नशे में घर आया था. इसके बाद कमरे में जाकर फांसी लगा ली.

परिवार के साथ रहता था युवक: जरौली फेस-2 निवासी श्री बाबू निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं. उनके तीन बेटे पिंकू, रोहित और रिंकू उर्फ सुमित थे. सुमित की पत्नी सपना, बेटा कार्तिक और बेटी कृति हैं.

पिता के मुताबिक, गुरुवार को सुमित देर शाम ड्यूटी से शराब के नशे में घर आया था. परिवार ने उसकी हालत देखते हुए उसे परेशान नहीं किया. कुछ देर बाद बेटी उसके कमरे में पहुंची, जहां घटना की जानकारी हुई.

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य: सूचना मिलते ही गुजैनी पुलिस मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है. परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

मोबाइल और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से जांच आगे बढ़ेगी: पुलिस के मुताबिक, युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है. मोबाइल फोन और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच की जा रही है.

उत्तर प्रदेश से और खबरें