कानपुर-सागर हाईवे पर स्कूल बस को मोरंग लदे डंपर ने मारी टक्कर: टीचर की मौत, 3 छात्र समेत 5 घायल

कानपुर में तेज रफ्तार डंपर और स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर हुई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के शीशे टूटकर अंदर बिखर गए और चीख-पुकार मच गई.
हादसे में टीचर की मौत हो गई जबकि 3 बच्चों समेत से 6 अधिक लोग घायल हो गए. 2 बच्चों को गंभीर हालत में हैलेट रेफर कर दिया गया है. हादसे के वक्त बस में पांच छात्रों समेत 35 लोग सवार थे.
हादसा शुक्रवार सुबह 8 बजे कानपुर-सागर हाईवे पर हरबसपुर गांव के पास हुआ. सभी लोग घाटमपुर स्थित चीना पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया.
थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया- “हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. डंपर को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.”


चीना पब्लिक स्कूल के बस ड्राइवर अर्जुन ने बताया- वह नौबस्ता से बस लेकर घाटमपुर स्कूल जा रहे थे. जैसे ही वह कानपुर सागर हाइवे पर बिधनू थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव के पास पहुंचे की सामने से सामने से मौरंग लदा डंपर आ गया. डंपर से बचाने को बस को सड़क से नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन डंपर ने साइड में टक्कर मार दी.
स्कूल की प्रिंसिपल सुभांगी सिंह कार से बस के पीछे आ रही थीं. हादसे की जानकारी मिलने पर वह बिधनू सीएचसी पहुंचीं. वहां ऐश्वर्या की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो गईं. साथी टीचर्स ने उन्हें संभाला. वह बार-बार यही कहती रहीं कि ऐश्वर्या के घरवालों को क्या जवाब दूंगी.

टीचर बोले- सामने से मौत आती दिखी: पब्लिक स्कूल के मैथ टीचर दीपक पाल ने बताया- डंपर सामने से बस की ओर आता दिखाई दे रहा था. ड्राइवर ने बस को बचाने का प्रयास किया, लेकिन टक्कर हो गई. हादसे का मंजर देखकर सभी की रूह कांप गई. स्कूल परिवार ने अपना एक साथी खो दिया.
हादसे में बिनगवां निवासी छात्र रौनक वर्मा (कक्षा-7) की आंखों में कांच के टुकड़े लग गए. उसके साथ उसका भाई कनिष्क (कक्षा-5), नौबस्ता निवासी छात्रा मैत्री (कक्षा-5), गल्लामंडी निवासी सुहानी (कक्षा-11) और मछरिया निवासी कुशाग्र (कक्षा-10) भी बस में सवार थे.
हादसे में तौधकपुर निवासी टीचर अंजू रीता (37) और जूही लाल कॉलोनी निवासी टीचर हिमांशु यादव (30) को इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. वहीं सागरपुरी निवासी अर्पित दीक्षित (25), दुर्गा चौहान (37), निखलेश्वर बाजपेई (47) और छात्र रौनक को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

सजेती में CRPF जवान के पिता की संदिग्ध हालात में मौत, जोधपुर से पहुंचा बेटा; जताई आशंका
2 अक्तूबर 2026
अंबेडकरनगर में एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दिल्ली से दरभंगा जा रही बस ट्रेलर से भिड़ी; 4 की मौत
2 अक्तूबर 2026
कानपुर में चाइनीज मांझे ने घायल किया ‘गोल्डन ईगल’, बच्चों ने बचाई जान; वन विभाग को सौंपा
1 अक्तूबर 2026