लवलीना के दनदनाते मुक्के से चीनी बॉक्सर ढेर, मिला सोना; भारत 12 GOLD के साथ आया 6 नंबर पर

Asian Games: आज 2 अक्टूबर 1997 को जन्मीं लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन पर भारत को गोल्ड मेडल का तोहफा दिया. जापान के निशियो में खेले गए एशियन गेम्स के महिला 75 किग्रा वर्ग के फाइनल में लवलीना ने चीन की बाओ जियी को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले (Unanimous Decision) से हरा दिया.
29 साल की लवलीना के इस गोल्ड के साथ भारत का एशियन गेम्स में महिला बॉक्सिंग गोल्ड का 12 साल का इंतजार खत्म हुआ. इससे पहले 2014 इंचियोन एशियन गेम्स में दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम ने 51 किग्रा फ्लाइवेट वर्ग में गोल्ड जीता था. लवलीना एशियन गेम्स बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने वाली मैरी कॉम के बाद दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर बन गई हैं.
लवलीना ने पिछले एशियन गेम्स में जीते सिल्वर मेडल को इस बार गोल्ड में बदला. पिछले फाइनल में उन्हें एक अन्य चीनी बॉक्सर ली कियान से हार का सामना करना पड़ा था.
कौन हैं लवलीना बोरगोहेन? लवलीना का जन्म 2 अक्टूबर 1997 को असम के गोलाघाट जिले के बारो मुखिया गांव में हुआ. किसान परिवार से आने वाली लवलीना ने अपने प्रदर्शन और लगातार मेहनत के दम पर भारतीय बॉक्सिंग में खास पहचान बनाई है. वह गुवाहाटी के NCOE में ट्रेनिंग करती हैं और 75 किग्रा वर्ग में खेलती हैं.
उन्होंने 2018 और 2019 AIBA ( International Boxing Association/Association Internationale de Boxe Amateur) महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में लगातार ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई. इसके बाद टोक्यो 2020 ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतकर वह ओलंपिक मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय बॉक्सर और दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर बनीं.
2023 IBA महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में लवलीना ने गोल्ड मेडल जीता. वह एशियन चैम्पियनशिप और वर्ल्ड बॉक्सिंग कप समेत कई बड़ी इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.
लवलीना को अर्जुन अवॉर्ड और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड भी मिल चुका है. उनकी उपलब्धियों ने खास तौर पर नॉर्थईस्ट भारत के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया है.
स्पोर्ट्स से और खबरें

भारत ने आखिरी मिनट में गोलकर पाकिस्तान को हराया, एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी के फाइनल में पहुंचा
1 अक्तूबर 2026
भारत-पाकिस्तान में होगा एशियन गेम्स का फाइनल, टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रन से हराया
1 अक्तूबर 2026
Asian Games में भारत का एक और गोल्डन धमाका! कंपाउंड मिक्स्ड टीम के तीरंदाजों ने दिखाया दम
30 सितंबर 2026