हमीरपुर में जमीनी विवाद में चचेरे भाई ने मारी गोली, जांघ में लगी गोली

हमीरपुर जनपद के जरिया थाना क्षेत्र के करियारी गांव में शुक्रवार दोपहर एक 36 वर्षीय युवक गोली लगने से घायल हो गया. गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सरीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में चचेरे भाई ने गोली मारी है. गोली मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया है.
घायल की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र मुरलीधर के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचे.
सीएचसी सरीला के चिकित्सक डॉ. प्रियंक मिश्रा ने बताया कि युवक के बाएं पैर की जांघ में गोली लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है.
पुलिस के अनुसार, घटना ऐसे समय हुई है जब संबंधित पक्षों के बीच भूमि से जुड़ा विवाद पहले से चर्चा में रहा है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
क्षेत्राधिकारी शाहरूख खान ने बताया कि घायल के घाव का परीक्षण किया गया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. वहीं, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पांडे ने कहा कि घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है. तहरीर मिलने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

वाह री व्यवस्था! कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज में पांच दिनों से बिजली ही नहीं
27 जुलाई 2026
कानपुर के कंपनीबाग़ चौराहे पर भ्रष्टाचार का एक और गड्ढा, सड़क धंसी; लगा जाम
27 जुलाई 2026
बलिया में बाढ़ देखने गए मंत्री दयाशंकर की गाड़ी रोकी, लगे मुर्दाबाद के नारे; महिलाओं ने घेरा
27 जुलाई 2026