हमीरपुर में नाली निर्माण को लेकर पूर्व सपा और वर्तमान भाजपा चेयरमैन भिड़ीं, सड़क पर हुई हाथापायी

✍️NNS Desk
हमीरपुर में नाली निर्माण को लेकर पूर्व सपा और वर्तमान भाजपा चेयरमैन भिड़ीं, सड़क पर हुई हाथापायी

नाली निर्माण को लेकर हमीरपुर में पूर्व सपा चेयरमैन माया वाल्मीकि और वर्तमान भाजपा चेयरमैन आशा रानी कबीर के बीच विवाद हो गया. पूर्व चेयरमैन के घर के बाहर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए.

कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि सड़क पर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीकि के घर के बाहर नाली निर्माण का काम कराया जा रहा था. इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी. मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कराने का प्रयास किया.

दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई. इस दौरान ईंट से मारने का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है. मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायती पत्र दिए हैं.

बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:45 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर कर्मचारियों और जेसीबी के साथ वार्ड नंबर नौ के बस स्टैंड नई बस्ती इलाके में जलभराव की समस्या देखने पहुंची थीं. वार्ड के लोगों ने जल निकासी बाधित होने की शिकायत की थी। नगर पंचायत की टीम नाली से पानी का बहाव सुचारु कराने के लिए मौके पर पहुंची थी.

इसी दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और सपा नेत्री माया वाल्मीकि से नाली के पानी के बहाव को लेकर कहासुनी हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर में दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। दोनों तरफ से जमकर हाथ चले और ईंट उठाकर मारने का प्रयास भी किया गया. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया.

थानाध्यक्ष कुरारा प्रिंस दीक्षित ने बताया कि वार्ड नंबर नौ में विवाद की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. उस समय वार्ड की स्थिति सामान्य थी. दोनों पक्षों की ओर से शिकायती पत्र मिले हैं. पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

उत्तर प्रदेश से और खबरें