ओडिशा से गांजा लेकर कानपुर पहुंची लेडी तस्कर गिरफ्तार, आठ किलो की खेप बरामद

✍️NNS Desk
ओडिशा से गांजा लेकर कानपुर पहुंची लेडी तस्कर गिरफ्तार, आठ किलो की खेप बरामद

कानपुर की रेलबाजार पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान शिवनारायण टंडन सेतु पुल के पास एक महिला को आठ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान चांदनी जोशी के रूप में हुई है.

उसके पास से गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में चांदनी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर कानपुर आती थी और इसे कानपुर रेलवे स्टेशन के आसपास सप्लाई करती थी. इसके बदले उसे प्रत्येक चक्कर के पांच हजार रुपये मिलते थे.

अगस्त में दो बार चक्कर: पुलिस के अनुसार महिला ने पूछताछ में बताया कि अगस्त महीने में वह दो बार ओडिशा से गांजा लेकर कानपुर आ चुकी थी. सितंबर में तीसरी बार गांजा लेकर आने के दौरान रेलबाजार पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया.

पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस अब उससे गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क के बारे में भी पूछताछ कर रही है.

उत्तर प्रदेश से और खबरें