मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में घुसी बस, 4 की मौत ; 27 घायल, ‘कंडक्टर चला रहा था’

✍️NNS Desk
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में घुसी बस, 4 की मौत ; 27 घायल, ‘कंडक्टर चला रहा था’

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के साढ़े 3 बजे वॉल्वो बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 27 यात्री घायल हैं. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर में करीब 8 फीट तक घुस गया. यात्री बस में फंस गए. एक युवक का शव खिड़की से लटक गया.

खिड़कियां-गेट तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला: मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. खिड़कियां-गेट तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया. बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी. 65 यात्री सवार थे। हादसा मथुरा जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर राया थाना इलाके में हुआ.

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया हादसे में बस चालक उपदेश यादव, परिचालक (कंडक्टर), क्लीनर और एक यात्री की मौत हो गई. मृतकों में 3 के नाम पता नहीं चल पाए हैं. बस में सवार 34 यात्री सुरक्षित हैं. उन्हें दूसरी बसों से उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया है. जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे. ऐसे में कई यात्री टक्कर के बाद सीटों के बीच फंस गए. उन्हें निकालने के लिए बस को गैस कटर से काटा गया. करीब दो घंटे तक रेस्क्यू चला है.

SSP ने कहा- कंडक्टर बस चला रहा था, संभाल नहीं पाया: शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के समय नियमित ड्राइवर नहीं, बल्कि कंडक्टर बस चला रहा था. बस तेज रफ्तार में थी, जबकि ट्रेलर अपनी लेन में था. कंडक्टर ने बस को अचानक मोड़ दिया इससे बस पीछे से ट्रेलर में जा घुसी.

उत्तर प्रदेश से और खबरें