कोयला नगर में स्क्रैप गोदाम से 12 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

कानपुर में चकेरी थाना के कोयला नगर के भवानी नगर में स्क्रैप गोदाम में गेट का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने नगदी, जेवरात समेत 12 लाख का माल पार कर दिया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. ऑटो में तीन शातिर कैद हुए है जिसमें एक ऑटो लेकर बाहर खड़ा रहा. जबकि दो अंदर जाकर चोरी की घटना को अंजाम दिए. पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है.

कछियाना बर्तन बाजार निवासी विपिन दीक्षित का भवानी नगर में आराध्या इंटरप्राइजेज नाम से स्क्रैप का गोदाम है. रविवार शाम वह गोदाम बंद करके घर चले गए थे. इसी दौरान सोमवार तड़के करीब तीन बजे ऑटो से तीन शातिर गोदाम के बाहर आकर रुके. दो साथियों ने साबड़ से मेन गेट और चैनल का ताला तोड़ा। इसके बाद अंदर दाखिल हुए. चोर गल्ले में रखें 7.61 लाख रुपये एक लैपटॉप और भारी मात्रा में कॉपर चुरा कर ले गए.
पीड़ित विपिन जब सोमवार सुबह गोदाम आए. तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई. विपिन के मुताबिक चोर करीब 12 लाख रुपये का माल ले गए है. थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घटना में कुछ संदिग्ध कैद हुए है. जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

मुरादाबाद में छत पर चढ़े 3 तेंदुए, UP में बारिश से 8 नदियां उफान पर; 2 मकान ढहे
28 सितंबर 2026
कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के घर पर लिखा- गद्दार: कालिख पोती, पुलिस से भिड़े; महिलाएं चूड़ियां लेकर पहुंचीं
28 सितंबर 2026
फतेहपुर में भाई की हत्या में इंसाफ ना मिलने पर युवक ने की कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश
28 सितंबर 2026