बरेली में 3 दोस्त नदी में बाइक समेत बह गए, तेज बहाव में पुल पार कर रहे थे

✍️NNS Desk
बरेली में 3 दोस्त नदी में बाइक समेत बह गए, तेज बहाव में पुल पार कर रहे थे

बरेली में अरिल नदी के तेज बहाव में तीन दोस्त बाइक समेत बह गए. तीनों बाइक से छोटा पुल पार कर रहे थे. भारी बारिश की वजह से नदी का पानी पुल से 2 फीट ऊपर बह रहा था. तेज बहाव में अचानक बाइक बेकाबू हो गई और फिसलकर नदी में गिर गई. बाइक साथ तीनों दोस्त पानी में गिर गये.

काफी देर तक तैरकर किनारे आने की कोशिश करते रहे, लेकिन तेज बहाव के कारण बाहर नहीं निकल सके. घटना आंवला थाना क्षेत्र के लाडपुर गांव की सोमवार शाम 5:30 बजे की है. पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है. तीनों की तलाश की जा रही है.

उत्तर प्रदेश से और खबरें