कानपुर देहात के मूसानगर में यमुना में नहाने गई किशोरी डूबी, बचाने कूदा युवक भी लापता

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में यमुना नदी में डूब रही किशोरी को बचाने के प्रयास में युवक खुद भी नदी में डूब गया. गोताखोरों द्वारा तलाश जारी रखने के बावजूद ना युवक का और ना ही किशोरी का कोई सुराग मिला है.
मूसानगर थाना क्षेत्र के नया पुरवा गांव में रविवार सुबह यमुना नदी में नहाने के दौरान एक किशोरी डूबने लगी. उसे बचाने के प्रयास में नदी में उतरा युवक भी गहरे पानी में समा गया. खबर लिखे जाने तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका था। गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान जारी है.
नया पुरवा गांव निवासी भूरी (12) पुत्री सुनील और ज्योति (15) पुत्री अनिल रविवार सुबह यमुना नदी में नहाने गई थीं. नहाते समय दोनों गहरे पानी में पहुंच गईं और डूबने लगीं. नदी किनारे मौजूद गांव के ही सिद्ध गोपाल (18) पुत्र स्वर्गीय प्रथीनाथ ने दोनों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी.
तेज बहाव और गहराई के कारण खुद भी डूबा: सिद्ध गोपाल ने पहले ज्योति को सकुशल बाहर निकाल दिया. इसके बाद वह भूरी को बचाने के लिए दोबारा नदी में गया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण खुद भी डूब गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे एकत्र हो गए.
गोताखोर कर रहे हैं तलाश: सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. ग्रामीणों और क्षेत्रीय गोताखोरों की मदद से भूरी और सिद्ध गोपाल की तलाश कराई जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका था. घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी हुई है.
कानपुर देहात से और खबरें

Kanpur Dehat Nyay Ki Guhar: SP Office Gate Par Baitha Peedit Parivar
2 जून 2026
Jafrabad Swimming Pool: Suraksha Ke Bina Chal Raha Maut Ka Pool
1 जून 2026
कानपुर देहात : भाजपा जिला प्रशिक्षण बैठक संपन्न, 2027 चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर
3 मई 2026