कानपुर देहात में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, मासूम समेत तीन की मौत, दो गंभीर घायल

✍️NNS Desk
कानपुर देहात में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, मासूम समेत तीन की मौत, दो गंभीर घायल

कानपुर देहात में सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटखुदा गांव के पास मुगल रोड पर शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. इस भीषण हादसे में मासूम समेत तीन की मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है.

एक बाइक में सवार औरैया कोतवाली के रोहिनी जौरा गांव निवासी गणेश (35) व उसकी बेटी पल्लवी (6) के अलावा दूसरी बाइक में सवार फफूंद के खानपुर निवासी शिवम (32) की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई.

वहीं, गणेश की पत्नी गायत्री (30) व बेटा अक्षय प्रताप (7) गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची राजपुर पुलिस ने घायल मां बेटे को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉ. प्रियांक तिवारी ने गंभीर हालत में दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई कि दोनों वाहनों के परछक्के उड़ गए.

राजपुर थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है. मृतक शिवम नायक चचेरे भाई विशाल की ससुराल राजपुर के बदनपुर गांव निवासी राजेंद्र नायक के घर रिश्तेदारी से वापस बुलट बाइक से फफूंद लौट रहा था. हादसे का कारण तेज गति बताई जा रही है. मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है.

उत्तर प्रदेश से और खबरें