जो रूट ने तोड़ा सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड , टेस्ट में सबसे अधिक फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ी बने

✍️NNS Desk
जो रूट ने तोड़ा सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड , टेस्ट में सबसे अधिक फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ी बने

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी जो रूट ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए रूट अब टेस्ट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. सचिन ने टेस्ट में 200 मैचों की 329 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 68 अर्धशतक जड़े थे. बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 69वां अर्धशतक ठोका.

बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए सीरीज के आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदकर 3-0 से सीरीज पर कब्जा किया. 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब हुई थी. उन्होंने पहले ओवर में ही दोनों ओपनर्स के विकेट खो दिए. मुश्किल स्थिति में बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान रूट ने जॉर्डन कॉक्स के साथ नाबाद 128 रनों की साझेदारी की और बाबर आजम को गहरा जख्म दिया. दूसरी बार इंग्लैंड टीम की कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे जो रूट ने जीत के साथ इस सफर की शुरुआत की है.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक अर्धशतक जड़ने के मामले में पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर लंबे समय से टॉप पर थे, लेकिन अब उनका ये रिकॉर्ड टूट चुका है. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट अब टेस्ट में फिफ्टी के किंग बन चुके हैं. एक्टिव खिलाड़ियों में उनके आसपास भी कोई नहीं है और रूट के इस रिकॉर्ड को तोड़ना लगभग नामुमकिन के बराबर है.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक अर्धशतक (टॉप-5)

69* – जो रूट (इंग्लैंड)
68 – सचिन तेंदुलकर (भारत)
66 – एस. चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज)
63 – एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया)
63 – राहुल द्रविड़ (भारत)
62 – रिकी पोंटिंग (रिकी पोंटिंग)

इंग्लैंड ने पाकिस्तान का किया व्हाइटवॉश: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान आखिरी टेस्ट में इज्जत बचाने उतरा था. हालांकि, बाबर आजम की अगुआई वाली टीम इज्जत बचाने में भी सफल नहीं हुई. अंग्रेजों ने 3-0 से पीटकर पाकिस्तान का व्हाइटवॉश कर दिया. पहले और दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड ने बड़ी जीत हासिल की थी. वहीं, SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में पाकिस्तान का शर्मनाक रिकॉर्ड अभी भी कायम है. इन देशों में पाकिस्तान ने पिछले 19 मैचों में जीत का स्वाद नहीं चखा है. इंग्लैंड ने पहली बार अपने घर पर पाकिस्तान को 3-0 से रौंदा है.

स्पोर्ट्स से और खबरें