उत्तरकाशी में भूकंप के तेज झटके! 4.2 तीव्रता से हड़कंप, नौगांव, डुंडा तक दिखा असर

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रविवार की देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 बताई जा रही है. साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि भूकंप का केंद्र बड़कोट था.
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, देर रात करीब 1 बजकर 21 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई. देर रात कंपन महसूस होते ही कई इलाकों में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए.भूकंप से अभी तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुक़सान की खबर नहीं है.
भूकंप का केंद्र: बड़कोट का राजगढ़ी रहा.भूकंप का असर जिले के बड़े हिस्से में देखा गया.
प्रभावित क्षेत्र: भूकंप के झटके जिला मुख्यालय उत्तरकाशी समेत बड़कोट, मोरी, नौगांव, डुंडा और चिनियालीसौड़ क्षेत्रों में साफ तौर पर महसूस किए गए.
केंद्र और गहराई: मौसम व भू-विज्ञान विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र तहसील बड़कोट के राजगढ़ी के आसपास स्थित था और इसकी गहराई पृथ्वी की सतह से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई.
राहत की खबर, नहीं हुआ कोई नुकसान: चूंकि भूकंप का समय देर रात (1:21 AM) का था और अधिकांश लोग नींद में थे, इसलिए आम जनमानस द्वारा झटके कम महसूस किए गए. स्थानीय प्रशासन से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस भूकंप से जिले में फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है. आपदा प्रबंधन टीम और स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
उत्तराखंड से और खबरें

10 साल में 152 पेपर लीक… एक को भी सजा नहीं; एजुकेशन सिस्टम पर गरजे राहुल गांधी
17 जुलाई 2026
हल्द्वानी में फ्लाईओवर पर बेकाबू स्कॉर्पियो ने 4 दोस्तों को कुचला, सभी की मौत
12 जुलाई 2026
राजस्थान के दौसा में ट्रेलर से भिड़ी बस: 8 श्रद्धालुओं की मौत, इनमें 6 जिंदा जले
1 जुलाई 2026