हल्द्वानी में फ्लाईओवर पर बेकाबू स्कॉर्पियो ने 4 दोस्तों को कुचला, सभी की मौत

✍️NNS Desk
हल्द्वानी में फ्लाईओवर पर बेकाबू स्कॉर्पियो ने 4 दोस्तों को कुचला, सभी की मौत

उत्तराखंड के हल्द्वानी में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे मौजूद चार युवकों को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई.

पुलिस को शनिवार रात करीब 10 बजे फ्लाईओवर पर हादसे की सूचना मिली. पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो 17 वर्षीय राहुल राजपूत पुत्र किशन पाल निवासी गोरापड़ाव हाथीखाल, 25 वर्षीय शिवम पुत्र बाबूराम गोरापड़ाव, 20 वर्षीय अंशु आर्य पुत्र पंकज आर्य निवासी बेरीपड़ाव और 18 वर्षीय आदित्य टम्टा निवासी गोरापड़ाव सड़क पर घायल पड़े हुए मिले उनके पास ही एक स्कूटी पड़ी थी. बताया जा रहा है कि लालकुआं से आई बेकाबू स्कॉर्पियो कार ने चारों को कुचल दिया. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चारों लड़कों को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई. वहां राहुल, शिवम और अंशु को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि आदित्य को गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती कराया गया. देर रात करीब एक बजे उसकी भी मौत हो गई..इस खबर से चारों लड़कों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है.

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. स्कॉर्पियो सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हादसा इतना जबर्दस्त था कि स्कॉर्पियो के पहिये भी निकल गए.

एसआई के भतीजे की भी मौत: इस हादसे में जान गंवाने वाला 18 साल के आदित्य टम्टा गोरापड़ाव का रहने वाला वाला था. मृतक कालाढूंगी थाने में तैनात एसआई महेन्द्र प्रसाद के चचेरे भाई का बेटा है. घटना के बाद महेंद्र प्रसाद भी एसटीएच पहुंच गए. सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि मामले में एनएचएआई से भी सीसीटीवी की फुटेज मांग ली है.

पक्के दोस्त थे चारों लड़के: गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर शनिवार रात हुए हादसे ने चार परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं. चारों मृतक आपस में पक्के दोस्त थे, जो रात में एक-दूसरे से मिलने की बात कहकर अपने-अपने घरों से निकले थे. ऐसा किसी ने नहीं सोचा था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात होगी.

उत्तराखंड से और खबरें