आंध्र प्रदेश में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: 1 करोड़ का इनामी माओवादी कमांडर माडवी हिडमा ढेर, 5 अन्य नक्सली भी मारे गए

मारेदुमिल्ली। सुरक्षाबलों को सोमवार को आंध्र प्रदेश में बड़ी कामयाबी मिली है। देश के सबसे खतरनाक और कुख्यात माओवादी कमांडरों में शामिल माडवी हिडमा (43) को पुलिस ने एक ऑपरेशन में मार गिराया है। हिडमा पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था और वह PLGA बटालियन नंबर-1 का प्रमुख माना जाता था। मुठभेड़ में हिडमा के साथ 5 अन्य माओवादी भी ढेर किए गए हैं।सूत्रों के मुताबिक हिडमा की दूसरी पत्नी राजे उर्फ राजक्का भी इस अभियान में मारी गई है।

कौन था माडवी हिडमा?
- जन्म: 1981, पुवर्ती गाँव, सुकमा (छत्तीसगढ़)
- पद: PLGA बटालियन नंबर 1 का प्रमुख, CPI (माओवादी) केंद्रिय समिति का सबसे कम उम्र का सदस्य
- पहचान: बस्तर का सबसे ताकतवर और खूंखार माओवादी
- इनाम: ₹1 करोड़
हिडमा को देश में हुए कम से कम 26 बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था और बस्तर में लगभग दो दशक तक माओवादी नेटवर्क का सबसे बड़ा संचालनकर्ता रहा।
किन-किन बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था हिडमा?
1. 2010 दंतेवाड़ा हमला
- 76 CRPF जवान शहीद
- माओवादी इतिहास का सबसे खौफनाक हमला
2. 2013 झीरम घाटी नरसंहार
- कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमला
- 27 लोगों की मौत, शीर्ष कांग्रेस नेता शामिल
3. 2021 सुकमा–बीजापुर हमला
- 22 सुरक्षाबल जवान शहीद
- PLGA बटालियन 1 की अगुवाई में ऑपरेशन
हिडमा लम्बे समय तक बस्तर में सबसे घातक माओवादी ऑपरेशनों का नेतृत्व करता रहा था।
कैसे हुआ ऑपरेशन?
आंध्र प्रदेश पुलिस के मुताबिक, अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेदुमिल्ली क्षेत्र में सुबह 6 से 7 बजे के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी पहले से थी,

जिसके आधार पर टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया।DGP हरीश कुमार गुप्ता ने बताया “मारेदुमिल्ली के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक शीर्ष माओवादी नेता समेत छह माओवादी मारे गए हैं। क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान जारी है।”
Headlines से और खबरें

Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर के भाई की जमानत याचिका खारिज, उन्नाव केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
20 फ़रवरी 2026
Nails Faster Grow Tips: नाखून तेजी से बढ़ाने और मजबूत बनाने के 7 असरदार घरेलू उपाय
20 फ़रवरी 2026
कानपुर: ई-रिक्शा चालक की मेहनताना राशि हड़पने का आरोप, सिपाही पर धमकी देने का वीडियो वायरल
20 फ़रवरी 2026