लखनऊ में बिल्डर संदीप हत्याकांड का मुख्य आरोपी शूटर संजय ढेर, एक लाख का था ईनामी

लखनऊ में शनिवार सुबह यूपी पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश संजय को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. संजय बिल्डर संदीप की हत्याकांड का मुख्य शूटर था. पुलिस को संजय की कई दिनों से तलाश थी, लेकिन वह चकमा देकर भाग जा रहा था. पुलिस को सूचना मिली बदमाश संजय बाइक से कहीं जा रहा है. पुलिस ने घेराबंदी करके उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया. संजय के ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं.
पुलिस के अनुसार इसी साल 27 मई को पीजीआई थाना क्षेत्र में बिल्डर संदीप सिंह हत्या करके शूटर संजय भाग निकला था. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. पुलिस कई दिनों से संजय की तलाश कर रही थी. बदमाश संजय की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस आयुक्त लखनऊ ने एक लाख का इनाम भी घोषित किया था.
शुक्रवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लाख का इनामी संजय इंदिरा कैनाल रोड पर बाइक से घूम रहा है. इसके बाद एएसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संजय की घेराबंदी शुरू की. खुद को घिरा देखकर बदमाश संजय ने फायरिंग शुरू कर दी. बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश संजय को पुलिस की गोली लग गई. बदमाश को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
अंबेडकरनगर, बस्ती और अयोध्या समेत कई जिलों में दर्ज थे मुकदमे एनकाउंटर में ढेर बदमाश संजय अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के चक कोदार गांव का रहने वाला था. उसके ऊपर अंबेडकरनगर, अयोध्या और बस्ती समेत कई जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज थे. वह कुख्यात बदमाश दिलीप वर्मा और खान मुबारक गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर कई गंभीर अपराधों में शामिल हो गया था. पुलिस संजय के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है. जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

घाटमपुर CHC से ‘बच्चा चोरी’ कांड से पर्दा उठा, बिजली विभाग का SDO आया गिरफ्त में
11 अगस्त 2026
हमीरपुर में ₹79 लाख से बना मौदहा चेकडैम पहली बरसात भी ना झेल पाया, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
11 अगस्त 2026
घरेलू विवाद में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
10 अगस्त 2026