पेरिस लूव्र म्यूजियम में दिनदहाड़े 150 करोड़ की चोरी, क्राउन ज्वेल्स गायब

पेरिस लूव्र म्यूजियम फ्रांस की राजधानी पेरिस में 19 अक्टूबर को लूव्र म्यूजियम चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई। तीन नकाबपोश चोरों ने महज चार मिनट में अपोलो गैलरी में दो डिस्प्ले को निशाना बनाकर नेपोलियन बोनापार्ट और महारानी यूजनी के क्राउन ज्वेल्स कलेक्शन से नौ कीमती आभूषण चुरा लिए।

चोरी गए आइटम में टियारा, ब्रोच, नेकलेस और क्राउन शामिल हैं। चोरी का अनुमानित मूल्य ₹150–200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। घटना पेरिस पुलिस मुख्यालय से मात्र 800 मीटर की दूरी पर हुई।
पुलिस ने म्यूजियम को तत्काल बंद कर दिया और तलाशी अभियान शुरू किया। अब तक चोरी गए नौ आइटम में से दो बरामद हो चुके हैं, जबकि बाकी गायब हैं। चोरी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा महारानी यूजनी का मुकुट था, जिसमें 1,354 हीरे और 56 पन्ने जड़े हुए थे। यह मुकुट 19वीं सदी की फ्रांसीसी शाही विरासत का प्रतीक माना जाता है।
सूत्रों के अनुसार, चोरों ने घटना की योजना पहले से बनाई थी और सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच में जुट गई हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि यह चोरी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी बड़ा नुकसान है, क्योंकि चोरी गए आभूषणों की कीमत मात्र आर्थिक नहीं बल्कि ऐतिहासिक महत्व की भी है।
लूव्र म्यूजियम प्रशासन ने कहा कि म्यूजियम सुरक्षा सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएंगे और जनता को घटना से अवगत कराया जाएगा।
Headlines से और खबरें

Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर के भाई की जमानत याचिका खारिज, उन्नाव केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
20 फ़रवरी 2026
Nails Faster Grow Tips: नाखून तेजी से बढ़ाने और मजबूत बनाने के 7 असरदार घरेलू उपाय
20 फ़रवरी 2026
कानपुर: ई-रिक्शा चालक की मेहनताना राशि हड़पने का आरोप, सिपाही पर धमकी देने का वीडियो वायरल
20 फ़रवरी 2026