नगर निगम ने कानपुर में नाला सफाई के लिए कमर कसी, दो बड़े अफसरों को सौंपी कमान

कानपुर शहर में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने मुख्यालय में सभी जोनल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में नाला सफाई कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.
नगर आयुक्त ने कहा कि सभी जोनल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नाला सफाई का कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ कराएं. उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि नालों से निकाली गई सिल्ट को भी निर्धारित समय के भीतर उठाया जाए, ताकि दोबारा नालों में गंदगी न पहुंचे और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित न हो.
अर्पित उपाध्याय ने बताया कि नाला सफाई कार्यों की निगरानी के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. ये अधिकारी नियमित रूप से कार्यों का निरीक्षण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कहीं भी लापरवाही न हो.
नगर आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा कार्य में लापरवाही बरती गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बेहतर सफाई व्यवस्था और जलभराव से राहत दिलाना नगर निगम की प्राथमिकता है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर में सर्राफ के यहां से चुरायी गयी 30 किलो चांदी नानाराव पार्क में मिट्टी में दबाकर रखी थी, गिरफ्तार
28 सितंबर 2026
फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से 2 मकान ढहे, 4 की मौत; 2 पड़ोसियों के घरों में भी आयी दरारें
28 सितंबर 2026
कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड: 22 दिन बाद जेल से रिहा होगी बहू शालू, ‘बेटे ने पिता की हत्या कराकर फंसाया’
28 सितंबर 2026