कानपुर कमिश्नरेट के DCP सत्यजीत गुप्ता और दिनेश त्रिपाठी को मिला राष्ट्रपति पदक

कानपुर कमिश्नरेट में तैनात दो डीसीपी सत्यजीत गुप्ता और दिनेश त्रिपाठी को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. दोनों अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सम्मान मिला है. दोनों अधिकारियों को यह सम्मान मिलने से पूरे कानपुर पुलिस महकमे में खुशी की लहर है.
सम्मानित होने वाले अधिकारियों में IPS सत्यजीत गुप्ता वर्तमान में कानपुर कमिश्नरेट में डीसीपी पूर्वी के पद पर तैनात हैं. अपनी पदस्थापना के दौरान उन्होंने पूर्वी जोन में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, शातिर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और जन-सुनवाई को प्राथमिकता देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
दोनों अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक की घोषणा होते ही कानपुर कमिश्नरेट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी. पुलिस आयुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों डीसीपी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी कानपुर पुलिस के समर्पण और मेहनत का प्रतीक है. अधिकारियों का मानना है कि इस उपलब्धि से मातहत कर्मचारियों और युवाओं का मनोबल और बढ़ेगा.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

सजेती में संदिग्ध हालात में छप्पर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
14 अगस्त 2026
कानपुर देहात के स्कूल में पढ़ाई नहीं हुई तो पुलिस चौकी पहुंचा 12 साल का छात्र, फिर ये सब …..
14 अगस्त 2026
नोएडा में पिता की हत्या करके 16 साल का बेटा मेट्रो के आगे कूदा, मौत; रोक-टोक से नाराज था
14 अगस्त 2026