टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में दो हमलावरों की पहली तस्वीर सामने आई, अंधेरी स्टेशन से बाइक बरामद

✍️NNS Desk
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में दो हमलावरों की पहली तस्वीर सामने आई, अंधेरी स्टेशन से बाइक बरामद

मुंबई में फायरिंग की घटना के बाद एक्टर टाइगर श्रॉफ की तस्वीरें सामने आई हैं. उनकी बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिख रही हैं. 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. टाइगर की कार पर रविवार शाम जुहू इलाके में 5 राउंड फायरिंग करने वाले आरोपियों की भी तस्वीर सामने आ गई है. इसमें दो युवक सफेद शर्ट पहने दिख रहे हैं. एक ने काली कैप पहन रखी है। हालांकि, यह तस्वीर कहां और कब की है, ये अभी स्पष्ट नहीं है.

वारदात में इस्तेमाल बाइक भी मिल गई है. पुलिस के मुताबिक आरोपी फायरिंग के बाद अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़कर भाग गए. लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. एक्टर के ड्राइवर फिरदौस को गोली लगी है. उमेश चव्हाण नाम का एक शख्स भी घायल हुआ है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

देर रात टाइगर से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम शिंदे ने बताया कि एक्टर के हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई है.

राष्ट्रीय से और खबरें