अभिजीत दीपके भी जाएंगे जेल? घर पर पहुंच गई पुलिस; सौरभ दास और आशुतोष रांका पहले ही अंदर

✍️NNS Desk
अभिजीत दीपके भी जाएंगे जेल? घर पर पहुंच गई पुलिस; सौरभ दास और आशुतोष रांका पहले ही अंदर

कॉकरोच जनता पार्टी की ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले दिल्ली पुलिस झंडेवालान स्थित उस बंगले पर पहुंची, जहां CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ठहरे हुए हैं. पुलिस उन्हें हिरासत में ले सकती है. दीपके ने गुरुवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी.

CJP ने शुक्रवार शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में रैली बुलाई है. पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के विरोध में प्रदर्शन करने वाली है.

हालांकि, कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में 6 हजार पुलिसकर्मी और CAPF के 22 हजार जवान तैनात किए गए हैं. इन इलाकों में BNSS की धारा 163 लागू है. नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला किया है. NDMC ने इसकी साफ वजह नहीं बताई है.

दिल्ली से और खबरें