CCTV: कानपुर में साइकिल चला रहे छात्र पर कार चढ़ाते हुए भाग गया, चीख सुनकर बाहर आई मां

कानपुर के कल्याणपुर में छात्र को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आज मुकदमा दर्ज किया है. बुधवार शाम घर के बाहर साइकिल चला रहे छात्र को कार ने टक्कर मार दी थी, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया था.
छात्र के पिता की तहरीर पर गुरुवार रात केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.
मां ने बेटे की चीख सुनी, बाहर पहुंची तो नाली के पास पड़ा था:आवास विकास कैलाश बिहार की रहने वाली प्रियंका तिवारी ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे उनका बेटा घर के बाहर साइकिल चला रहा था. अचानक उसकी चीख सुनकर मैं बाहर पहुंचीं तो बेटा नाली के पास गंभीर हालत में पड़ा था.
मैं उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर गईं, जहां उसे भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी गई. सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली.
इसमें पूरी घटना कैद मिली. फुटेज और कार नंबर के आधार पर पुलिस ने छात्र के पिता संदीप तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया.

चालक का भाई हिरासत में, चालक की तलाश: पुलिस ने देर रात चालक के छोटे भाई अखिलेश उर्फ छोटू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. जांच में कार फतेहपुर निवासी सौरभ सुचारी के नाम पर पंजीकृत मिली. पुलिस चालक और कार मालिक की तलाश में दबिश दे रही है.
डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम अबिदी ने बताया कि छात्र के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. कार को सीज कर दिया गया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है.
कानपुर नगर से और खबरें

कानपुर कमिश्नरेट के DCP सत्यजीत गुप्ता और दिनेश त्रिपाठी को मिला राष्ट्रपति पदक
14 अगस्त 2026
सजेती में संदिग्ध हालात में छप्पर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
14 अगस्त 2026
कानपुर में जर्जर धर्मशाला का छज्जा भरभराकर गिरा, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे राहगीर
14 अगस्त 2026