Bihar Minister List 2025: NDA में मंत्रिमंडल का फॉर्मूला फाइनल, नीतीश कुमार बनेंगे CM

Bihar Minister List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों ने राज्य की राजनीति की पूरी तस्वीर बदल दी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 243 सीटों में से 202 पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सत्ता में दमदार वापसी की है। भारी जनादेश के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है, और सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल के स्वरूप पर NDA के घटक दलों के बीच लगभग अंतिम सहमति बन चुकी है।

नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद संभालने जा रहे हैं। जेडीयू को 85 सीटें मिलने के बाद पार्टी को इस बार बड़ा कोटा मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि पार्टी 14+1 यानी लगभग 15 मंत्री बनाने के फॉर्मूले पर सहमत है। इसके तहत युवा, महिला और पिछड़ी जातियों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने पर जोर रहेगा।
इधर, बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, इसलिए उसके कोटे से 15–16 मंत्री बनाए जा सकते हैं। पार्टी इस बार संगठन निष्ठा और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता देने के मूड में है।
लोजपा (रामविलास) के शानदार प्रदर्शन—19 सीटों—के बाद पार्टी को तीन मंत्री पद मिलने की चर्चा है। साथ ही चिराग पासवान को एक डिप्टी सीएम पद देने पर भी मंथन जारी है, हालांकि इस पर अंतिम निर्णय होना बाकी है।
हम (Hindustani Awam Morcha) को 5 सीटें मिली हैं और रालोमो को 4 सीटें। दोनों दलों से एक-एक मंत्री बनाए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि जीतनराम मांझी के पुत्र संतोष सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता देवी का नाम सबसे आगे है।
सबसे दिलचस्प चर्चा तीन डिप्टी सीएम बनाने की है जिनमें दो BJP और एक LJP से होने की संभावना है। BJP के सम्राट चौधरी का डिप्टी सीएम बनना लगभग तय माना जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष का पद इस बार भी बीजेपी को मिलने की संभावना प्रबल है, और पूर्व स्पीकर विजय सिन्हा का नाम सबसे आगे है।नई सरकार पर अब जिम्मेदारी होगी कि वह इस भारी जनादेश को स्थिर, प्रभावी और विकास-केंद्रित शासन में बदले।
Headlines से और खबरें

Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर के भाई की जमानत याचिका खारिज, उन्नाव केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
20 फ़रवरी 2026
Nails Faster Grow Tips: नाखून तेजी से बढ़ाने और मजबूत बनाने के 7 असरदार घरेलू उपाय
20 फ़रवरी 2026
कानपुर: ई-रिक्शा चालक की मेहनताना राशि हड़पने का आरोप, सिपाही पर धमकी देने का वीडियो वायरल
20 फ़रवरी 2026