Amethi Gas Cylinder Issue : बेटी की शादी से पहले गैस सिलेंडर के लिए जूझता पिता,लकड़ी के चूल्हे पर बन रही मिठाई

Amethi Gas Cylinder Issue : संवाददाता नितेश तिवारी उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। यहां एक पिता अपनी बेटी की शादी की तैयारियों के बीच गैस सिलेंडर के लिए दिनभर लाइन में खड़ा रहने को मजबूर हो गया। बावजूद इसके उसे सिलेंडर नहीं मिल सका, जिससे परिवार को लकड़ी के चूल्हे पर खाना और मिठाइयां बनाने की तैयारी करनी पड़ रही है।

यह मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के डेढ़ पसार गांव का बताया जा रहा है। गांव में रहने वाले एक परिवार की बेटी की शादी जल्द होने वाली है। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, लेकिन गैस सिलेंडर की कमी ने पूरे परिवार की परेशानी बढ़ा दी है।परिवार के मुखिया ने बताया कि उन्होंने पहले से ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करवा दी थी, ताकि शादी के समय किसी तरह की दिक्कत न हो। लेकिन बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल सका। मजबूर होकर उन्हें अपने कामकाज को छोड़कर गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लगना पड़ा।
बताया जा रहा है कि वह सुबह से ही सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े हो गए थे। दिनभर इंतजार करने के बावजूद जब उनकी बारी आई तो एजेंसी पर सिलेंडर खत्म होने की बात कह दी गई। इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।
गांव के लोगों का कहना है कि इलाके में गैस सिलेंडर की आपूर्ति पिछले कुछ समय से प्रभावित है। कई लोगों ने समय पर बुकिंग कराई है, लेकिन उन्हें भी सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले परिवारों को इस समस्या का ज्यादा सामना करना पड़ रहा है।इधर बेटी की शादी नजदीक होने के कारण परिवार की चिंता बढ़ गई है। शादी के लिए घर में बड़ी मात्रा में खाना और मिठाइयां तैयार करनी होती हैं, लेकिन गैस सिलेंडर न मिलने से सारी तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। मजबूर होकर परिवार लकड़ी के चूल्हे का सहारा ले रहा है।
परिजनों का कहना है कि लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना काफी कठिन और समय लेने वाला काम है। शादी जैसे बड़े आयोजन में इतनी बड़ी मात्रा में खाना बनाना और भी मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद परिवार किसी तरह से तैयारियां पूरी करने की कोशिश कर रहा है।गांव के अन्य लोगों ने भी इस समस्या पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि अगर समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हुई तो कई अन्य परिवारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।स्थानीय लोगों के अनुसार शादी-विवाह के सीजन में गैस सिलेंडर की मांग बढ़ जाती है। ऐसे समय में अगर समय पर आपूर्ति नहीं होती तो आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है
अमेठी से और खबरें

अमेठी : एसआई भर्ती परीक्षा शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच 3600 अभ्यर्थी शामिल
14 मार्च 2026
HP Gas Cylinder Amethi : गैस सिलेंडर की किल्लत, बिना OTP उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा सिलेंडर
10 मार्च 2026
अमेठी: टी20 में भारत की जीत पर जश्न, दुकानदार ने लोगों को मुफ्त में खिलाई चाट
9 मार्च 2026