हमीरपुर में फतेहपुर के बारातियों से भरी बोलेरो पलटी: एक की मौत, पांच बच्चों समेत 9 घायल

हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात बारातियों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एक बाराती की मौत हो गई, जबकि पांच बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस और अपने वाहन की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर पहुंचाया.
हादसा सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव के पास हुआ. फतेहपुर जनपद के रतौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव से बारातियों को लेकर एक बोलेरो सिसोलर थाना क्षेत्र के भैंसमरी गांव जा रही थी. टेढ़ा गांव के पास पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी.
सुमेरपुर सीएचसी में चिकित्सकों ने बिंदकी, फतेहपुर निवासी 60 वर्षीय पप्पू कुमार रैदास को मृत घोषित कर दिया. हादसे में 32 वर्षीय सावन कुमार, 37 वर्षीय अरविंद कुमार, 13 वर्षीय पलक, 4 वर्षीय प्रिंस, 10 वर्षीय बबलू, 5 वर्षीय सार्थक, 26 वर्षीय हरिओम, 38 वर्षीय राजू और 40 वर्षीय शुभम घायल हुए हैं. सभी लोग बाराती थे.
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को मोर्चरी में रखवा दिया है. घायलों का इलाज सुमेरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

नौबस्ता में थाने से 50 गज की दूरी पर पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े पत्थरबाज़ी और लूट
23 जून 2026
चढ़ावा चोरी की 150 पेज की रिपोर्ट SIT ने सौंपी, ट्रस्ट के दोबारा गठन व FIR की सिफारिश
23 जून 2026
कानपुर में गंगा स्नान करने गए चार किशोर में तीन डूबे, दो को बचाया और एक लापता
23 जून 2026