अमेठी में खेत में लगाए गए कटीले तार में करंट दौड़ जाने से किशोरी की दर्दनाक मौत

Er नीतेश तिवारी,अमेठी।
UP केअमेठी में आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों तरफ लगाए गए कँटीले तार में दौड़ रहे विद्युत करंट की चपेट में आने से एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामला मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोकपुर गांव का है.
मिली जानकारी के अनुसार सड़क के बगल खेत है जिसके चारो ओर कटीले तार लगाए है. रास्ते से गुजर रही किशोरी अचानक तार की चपेट में आ गयी जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी. किशोरी की मौत से गांव में हड़कंप मच गया पीड़ित परिवार के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है..
खबर लिखे जाने तक यह साफ़ नहीं हो पाया कि कटीले तारों में आखिर करंट कैसे आ गया ?
अमेठी से और खबरें

अमेठी में दिखा तेज़ रफ़्तार का कहर, ट्रक-डीसीएम में जोरदार टक्कर; ड्राइवर की मौत
7 जून 2026
अमेठी में भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत; बेटा गंभीर
6 जून 2026
Amethi Road Accident: DCM-Car Bhidant Ke Baad Car Mein Lagi Bhishan Aag
1 जून 2026