अमेठी में भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत; बेटा गंभीर

Er नीतेश तिवारी, अमेठी।
UP के अमेठी जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिले के जामो थाना क्षेत्र के पूरे परमेश्वरी घाटमपुर गांव में शनिवार रात में बड़ा हादसा हो गया. अचानक मिट्टी के मकान की दीवार भरभराकर गिर गई. जिससे मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
मृतका के पति ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी 35 वर्षीय पत्नी कमलेश कुमारी, सात वर्षीय बेटी आशी और आठ वर्ष का बेटा दीपांशु शुक्रवार रात घर के अंदर सो रहे थे. शनिवार रात करीब तीन बजे अचानक मिट्टी की दीवार ढह गई, जिससे तीनों मलबे में दब गए. चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला.
जामो कोतवाली निरीक्षक विनोद सिंह का कहना है कि हादसा मिट्टी की दीवार गिरने के कारण हुआ है. अस्पताल से मिले डेथ मेमो के आधार पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.
डीएम संजय चौहान ने दिया मदद का आश्वासन: वहीं, मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है. ताकि, पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दिलाई जा सके. इस पूरे मामले को लेकर डीएम संजय चौहान ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी. घायल बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.
अमेठी से और खबरें

Amethi Road Accident: DCM-Car Bhidant Ke Baad Car Mein Lagi Bhishan Aag
1 जून 2026
अमेठी :कैंसर इलाज की नई उम्मीद, लींस ऑन्कोलॉजी इंस्टिट्यूट बना क्षेत्र का पहला रेडिएशन सेंटर
3 मई 2026
अमेठी में एग्रो डीलर्स का अल्टीमेटम: समस्याएं नहीं सुलझीं तो प्रभावित होगी कृषि सप्लाई चेन
27 अप्रैल 2026