आकाश आनंद गिरे बुआ मायावती के चरणों में, बोले- ‘ससुर को निकालने का आपका फैसला सही’

✍️NNS Desk
आकाश आनंद गिरे बुआ मायावती के चरणों में, बोले- ‘ससुर को निकालने का आपका फैसला सही’

मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने पार्टी से निकाले जाने पर पहली बार चुप्पी तोड़ी. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि बुआ मायावती से माफी मांगी. कहा- आप मेरी राजनीतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं. मेरी बुआ मां भी हैं.

आकाश ने X पर लिखा- “राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आपसे ही सीखा. जो कुछ किया, वो भी आपके मार्गदर्शन में किया. मेरी चुप्पी को गलत समझा गया और अफवाहों को जगह मिली. अगर इससे आपको ठेस पहुंची है, तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूं. मैं सिर्फ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूं.”

आकाश ने दूसरी पार्टियों में जाने की अटकलों को भी खारिज कर दिया. कहा- मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा. न आज, न कभी. BSP मेरे लिए सिर्फ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है.

ससुर को पार्टी से निकालने का फैसला ठीक: आकाश ने कहा- अशोक सिद्धार्थ (ससुर) को पार्टी से निकालने और उनके संन्यास का आपका फैसला पूरी तरह ठीक है. मैं उस फैसले के साथ खड़ा हूं. रिश्ते अपनी जगह हैं, लेकिन मिशन उनसे बड़ा है. व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना मेरी जिम्मेदारी है. 

उत्तर प्रदेश से और खबरें