हमीरपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंचा बुलडोजर खुद ही फंसा, चलाना पड़ा हथौड़ा

हमीरपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम को उस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब उनका बुलडोजर खुद ही हादसे का शिकार हो गया. नाले पर बने निर्माण को तोड़ने के दौरान बुलडोजर धंस गया, जिसके बाद टीम को हथौड़ों की मदद से अतिक्रमण हटाना पड़ा. इस कार्रवाई के दौरान दो थानों की पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.
यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र में बीएसएनएल कार्यालय के पीछे का है. यहां लोगों द्वारा नाले के ऊपर अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. नगर पालिका प्रशासन ने संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस जारी किए थे. अधिकारियों के अनुसार, निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर आज पुलिस और प्रशासनिक अमले के साथ नगर पालिका की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची थी. कार्रवाई शुरू होते ही जैसे ही बुलडोजर नाले के ऊपर बने निर्माण को तोड़ने के लिए चढ़ा, नाले पर पड़ा लैंटर अचानक धंस गया और बुलडोजर उसमें फंस गया.
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी पड़ी काफी प्रयासों के बाद भी जब बुलडोजर को बाहर नहीं निकाला जा सका, तो टीम को मजबूरन हथौड़ों की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी पड़ी. इस दौरान स्थानीय निवासी उर्मिला और कल्ली ने कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए, लेकिन कार्रवाई एक छोर से शुरू होनी चाहिए. उनका आरोप था कि टीम बीच से तोड़फोड़ कर रही है। वहीं, स्थानीय निवासी नीरज शर्मा ने बताया कि उन्हें 4 जून को नोटिस मिला था, जिसमें आठ दिन का समय दिया गया था. उन्होंने दावा किया कि समय सीमा पूरी होने से पहले ही प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंच गया। नीरज शर्मा ने यह भी बताया कि संबंधित संपत्ति का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इसकी जानकारी प्रशासन को दी जा चुकी है, इसके बावजूद कार्रवाई की जा रही है.
हमीरपुर से और खबरें

हमीरपुर सड़क हादसा: बारातियों से भरी वैन-ट्रक की भीषण टक्कर, 4 की मौत, 3 घायल
28 अप्रैल 2026
हमीरपुर :स्मार्ट मीटर कैंप बना विरोध का मंच: हजारों के बिल से भड़के उपभोक्ता, मौके पर हंगामा
17 अप्रैल 2026
हमीरपुर: महिला पीआरडी ने SP कार्यालय में लगाई गुहार, कांस्टेबल पर अभद्रता का आरोप
11 अप्रैल 2026