हमीरपुर समाचार

हमीरपुर के देवलिया देव तालाब में कूदा युवक, तलाश जारी, घर में मिला सुसाइड नोट, लिखी ये बातें

हमीरपुर के देवलिया देव तालाब में कूदा युवक, तलाश जारी, घर में मिला सुसाइड नोट, लिखी ये बातें

हमीरपुर जिले में राठ नगर के पठानपुरा मोहल्ला जलालपुर रोड निवासी भूपेंद्र राजपूत (30) ने मंगलवार तड़के देवलिया देव तालाब में कूद गया. बड़े भाई दीपेंद्र राजपूत ने बताया कि घर में मिले पत्र से परिजनों को जानकारी हुई. तालाब के पास बने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कूदते हुआ युवक दिखाई दे रहा […]

हमीरपुर में बाइक अनियंत्रित होने से दो श्रद्धालुओं की मौत, मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर सतना लौट रहे थे

हमीरपुर में बाइक अनियंत्रित होने से दो श्रद्धालुओं की मौत, मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर सतना लौट रहे थे

UP के हमीरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ. दुर्घटना में बाइक सवार दो श्रद्धालुओं की जान चली गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मिली जानकारी के अनुसार मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर बाइक से सतना लौट रहे दो श्रद्धालुओं की सोमवार सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसे में मौत हो गई. […]

नोएडा बस अग्निकांड में जान गंवाने वाले इंजीनियर मयंक और सरोज के शव हमीरपुर के राठ पहुंचे

नोएडा बस अग्निकांड में जान गंवाने वाले इंजीनियर मयंक और सरोज के शव हमीरपुर के राठ पहुंचे

UP के नोएडा बस अग्निकांड में जान गंवाने वाले राठ क्षेत्र के दोनों यात्रियों के शव शुक्रवार सुबह उनके पैतृक निवास पहुंचे. मृत इंजीनियर मयंक गुप्ता और सरोज गुप्ता के शव राठ पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. चीख-पुकार के बीच पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई. मृत सरोज गुप्ता मालूम हो […]

हमीरपुर के मौदहा में मॉर्निंग वॉक पर निकला युवक आया ट्रेन की चपेट में, हाथ की कलाई कटी

हमीरपुर के मौदहा में मॉर्निंग वॉक पर निकला युवक आया ट्रेन की चपेट में, हाथ की कलाई कटी

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में रेलवे अंडरपास में भरे पानी और कीचड़ से बचने के लिए रेलवे पटरी पार करना एक युवक को भारी पड़ गया. बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया. हादसे में उसका बायां हाथ कलाई से कट गया. स्टेशन मास्टर की […]

हमीरपुर में कर्ज और फसल खराब होने से परेशान किसान ने लगाया मौत को गले

हमीरपुर में कर्ज और फसल खराब होने से परेशान किसान ने लगाया मौत को गले

हमीरपुर में थाना क्षेत्र के बिहूंनी खुर्द गांव में घरेलू कलह और आर्थिक परेशानी से जूझ रहे किसान ने पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दे दी. घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फील्ड यूनिट ने […]

हमीरपुर में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, पोती ने सबसे पहले देखा खून से लथपथ शव

हमीरपुर में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, पोती ने सबसे पहले देखा खून से लथपथ शव

हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी गांव में घर में सो रहे वृद्ध ठाकुरदास अहिरवार (68) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. गुरूवार रात करीब 12 बजे परिवार के लोग घर में सो रहे थे. रात करीब दो बजे मृतक की पोती मोबाइल चार्ज करने के लिए कमरे में […]

हमीरपुर में नाली निर्माण को लेकर पूर्व सपा और वर्तमान भाजपा चेयरमैन भिड़ीं, सड़क पर हुई हाथापायी

हमीरपुर में नाली निर्माण को लेकर पूर्व सपा और वर्तमान भाजपा चेयरमैन भिड़ीं, सड़क पर हुई हाथापायी

नाली निर्माण को लेकर हमीरपुर में पूर्व सपा चेयरमैन माया वाल्मीकि और वर्तमान भाजपा चेयरमैन आशा रानी कबीर के बीच विवाद हो गया. पूर्व चेयरमैन के घर के बाहर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि सड़क पर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया […]

हमीरपुर में तीन साल के बच्चे को स्वाइन फ्लू, हरदोई समेत अन्य जनपदों 16 मरीज मिले

हमीरपुर में तीन साल के बच्चे को स्वाइन फ्लू, हरदोई समेत अन्य जनपदों 16 मरीज मिले

हमीरपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक से हड़कंप मच गया है. मुख्यालय के रमेडी मोहल्ले निवासी एक शिक्षक के 3 साल के मासूम में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है. मासूम का कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है. डॉक्टरों की टीम बच्चे के इलाज में […]

हमीरपुर के राठ में इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में लगी आग: 21 स्कूटी-ई-रिक्शा समेत लाखों का सामान ख़ाक

हमीरपुर के राठ में इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में लगी आग: 21 स्कूटी-ई-रिक्शा समेत लाखों का सामान ख़ाक

हमीरपुर जनपद के राठ कस्बे में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में सोमवार को आग लग गई. इस घटना में लगभग 21 इलेक्ट्रिक स्कूटी और ई-रिक्शा सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. रामलीला मैदान स्थित इस शोरूम में आग संदिग्ध परिस्थितियों में लगी. पड़ोसियों ने शोरूम से आग की लपटें और धुआं निकलते […]

महोबा में कार समेत इंजीनियर बहा, झाँसी में नाले में गिरी वैन; नदी में फंसे मछुआरे

महोबा में कार समेत इंजीनियर बहा, झाँसी में नाले में गिरी वैन; नदी में फंसे मछुआरे

UP में मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। महोबा में भारी बारिश के बाद स्थानीय नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे छोटे पुल जलमग्न हो गए. काली पहाड़ी गांव के पास एक इंजीनियर तेज बहाव में बह गया. आसपास मौजूद लोगों ने रस्सी की मदद से उसे बचाया. उफान मारते पानी में डूबी […]

हमीरपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जमीन को लेकर परिवार वालों से हुआ था झगड़ा

हमीरपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जमीन को लेकर परिवार वालों से हुआ था झगड़ा

हमीरपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर परिवार के लोगों द्वारा धमकाए जाने के बाद उनकी पत्नी को गहरा सदमा लगा, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जरिया थाना क्षेत्र के पथखुरी गांव […]

हमीरपुर में खेत के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

हमीरपुर में खेत के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

हमीरपुर के कस्बा थाना क्षेत्र के उपरंहका गांव में रविवार रात युवक का शव खेत की मेड़ पर लगे चिल्ला के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उपरंहका निवासी हरिसिंह यादव ने बताया कि उनके बड़े भाई स्व. […]

हमीरपुर में ‘हाईवे पर देवर-भाभी का फिल्मी ड्रामा’, दुल्हन देखने जा रहा था देवर

हमीरपुर में ‘हाईवे पर देवर-भाभी का फिल्मी ड्रामा’, दुल्हन देखने जा रहा था देवर

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कस्बे में बड़े भाई और पिता के साथ खुद के लिए दुल्हन देखने जा रहे युवक को उसकी भाभी ने कस्बे के बीच हाईवे किनारे पकड़ कर पीटा और अपने रहते शादी नहीं करने का दबाव बनाते हुए घर लौटा ले गई. कानपुर देहात के एक गांव का निवासी युवक […]

हमीरपुर में दो स्कूली बसों की आमने-सामने टक्कर: एक में सवार थे 19 बच्चे, दूसरी खाली; 6 छात्राएं घायल

हमीरपुर में दो स्कूली बसों की आमने-सामने टक्कर: एक में सवार थे 19 बच्चे, दूसरी खाली; 6 छात्राएं घायल

इरफान अली, हमीरपुर।हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो स्कूल बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में करीब आधा दर्जन छात्राएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों के अनुसार, किसी भी छात्रा को गंभीर चोट नहीं आई है. यह घटना सेना रोड […]

हमीरपुर में दो कारें जलकर राख, 50 पाइप और छप्पर भी क्षतिग्रस्त; कोई जनहानि नहीं

हमीरपुर में दो कारें जलकर राख, 50 पाइप और छप्पर भी क्षतिग्रस्त; कोई जनहानि नहीं

हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कपसा गांव में शुक्रवार देर रात आग लगने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं. इनमें से एक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि दूसरी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई. आग की चपेट में आने से करीब 50 पाइप और एक मकान का छप्पर भी जल गया. इस […]

हमीरपुर में चचेरे भाइयों के बीच लाठी-डंडे चले, महिलाओं ने भी की मारपीट

हमीरपुर में चचेरे भाइयों के बीच लाठी-डंडे चले, महिलाओं ने भी की मारपीट

हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. मारपीट में महिलाएं भी शामिल दिखाई दे रही हैं. घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिसे एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर के साथ उपलब्ध कराया है. मामला बिवांर […]

हमीरपुर में स्कूली बच्चों के सड़क आंदोलन पर सियासत गर्मायी, सपा-कांग्रेस और AAP ने सरकार को घेरा

हमीरपुर में स्कूली बच्चों के सड़क आंदोलन पर सियासत गर्मायी, सपा-कांग्रेस और AAP ने सरकार को घेरा

हमीरपुर में मंगलवार दोपहर गांव तक पक्की सड़क बनवाने की मांग को लेकर स्कूली बच्चों के कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करने के मामले में अब सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और कॉकरोच जनता पार्टी समेत कई राजनीतिक दलों ने अपने-अपने X हैंडल से इस मामले को पोस्ट कर सरकार और […]

हमीरपुर में 300-स्कूली बच्चों ने ‘सड़क के खातिर’ निकाली तिरंगा यात्रा, पुलिस ने खदेड़ा

हमीरपुर में 300-स्कूली बच्चों ने ‘सड़क के खातिर’ निकाली तिरंगा यात्रा, पुलिस ने खदेड़ा

हमीरपुर में सड़क नहीं बनने पर मंगलवार सुबह 10 बजे छात्र-छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर विरोध प्रदर्शन किया. छात्र-छात्राएं तिरंगा लेकर डीएम से मिलने उनके ऑफिस जा रहे थे. लेकिन, पुलिस ने सभी को कलेक्ट्रेट के गेट पर ही रोक दिया. इस पर बच्चे दौड़कर अंदर जाने लगे, तो पुलिस ने उनको पकड़कर गेट […]

हमीरपुर में ₹79 लाख से बना मौदहा चेकडैम पहली बरसात भी ना झेल पाया, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

हमीरपुर में ₹79 लाख से बना मौदहा चेकडैम पहली बरसात भी ना झेल पाया, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

हमीरपुर के मौदहा में लघु सिंचाई विभाग द्वारा सिजनौडा के पास चंद्रावल नदी पर लगभग ₹79 लाख की लागत से बनाया गया एक चेकडैम पहली ही बरसात में तेज बहाव के कारण बह गया. यह घटना पिछले वर्ष हुई थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है. किसानों […]

हमीरपुर में मकान बेचने को लेकर पति-पत्नी में मारपीट गली तक आयी, बच्चों ने भी पिता को पीटा

हमीरपुर में मकान बेचने को लेकर पति-पत्नी में मारपीट गली तक आयी, बच्चों ने भी पिता को पीटा

हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच मकान बेचने को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में पति-पत्नी एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान उनके बच्चे भी पिता के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. पड़ोसी ने घटना का वीडियो […]