कौशांबी में यमुना में डूबे दो सगे भाई समेत तीन मासूम, महेवा घाट पर नहाते समय गहरे पानी में फंसे; दर्दनाक माैत

✍️NNS Desk
कौशांबी में यमुना में डूबे दो सगे भाई समेत तीन मासूम, महेवा घाट पर नहाते समय गहरे पानी में फंसे; दर्दनाक माैत

UP में कौशांबी के महेवा घाट में यमुना में नहाने गए तीन मासूम गहरे पानी में डूब गए. तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में दो सगे भाई थे. सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव नदी से बरामद किए. मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं. एक साथ तीन बच्चों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है. वहीं, पूरे इलाके में शोक की लहर है.

दो सगे भाई: यह पूरी घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव की है, जहां यमुना नदी में नहाने गए तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान 13 वर्षीय बिजेंद्र निषाद पुत्र सोनू निषाद, 12 वर्षीय करण निषाद पुत्र राजेश निषाद और 10 वर्षीय शनि निषाद पुत्र राजेश निषाद के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि करण और शनि दोनों सगे भाई हैं. तीनों बच्चे शुक्रवार को यमुना नदी में नहाने गए थे. नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.

तीनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए: बच्चों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही महेवाघाट पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है एक साथ तीन बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

उत्तर प्रदेश से और खबरें