सितंबर में आठ दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं, राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे

✍️NNS Desk
सितंबर में आठ दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं, राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे

कानपुर में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल से सितंबर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है. बैंक यूनियनों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने और भेदभावपूर्ण प्रदर्शनबद्ध प्रोत्साहन योजना के विरोध में 11, 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है.

26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है. सितंबर में हड़ताल और साप्ताहिक छुट्टियों से कुल आठ दिन बैंकिंग कामकाज प्रभावित होने की संभावना है. पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के चेयरमैन अनिल सोनकर ने बताया कि भारतीय बैंक संघ के साथ हुए समझौते के अनुसार पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू होने के बाद कर्मचारियों को प्रतिदिन 40 मिनट अधिक काम करना होगा.

लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे: इसके बावजूद व्यवस्था लागू करने में हठधर्मिता बरती जा रही है. पहले चरण में 11 सितंबर शुक्रवार को हड़ताल रहेगी. इसके बाद 12 को दूसरा शनिवार और 13 को रविवार होने से लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे. दूसरे चरण में 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल होगी. इससे पहले 26 को चौथा शनिवार और 27 को रविवार है. ऐसे में लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे.

Business & Economics से और खबरें