पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर सबेरे सबेरे फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर गुरुवार की सुबह फायरिंग की खबर समाने आई है, जिसने चारो तरफ सनसनी मचा दी है. जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार हमलावरों ने जिम के बाहर गोलियां चलाईं. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नही है. घटना के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी लेने का दावा करते हुए धमकी भरा मैसेज भी लिखा, जो तेजी से वायरल हो रहा है.
पोस्ट में ये कहा गया कि पहले समझाया गया था कि सलमान खान से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि वो उनका दुश्मन है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरुवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जिम के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी. मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे बाइक पर सवार होकर दो लड़के वहां पहुंचे. उन्होंने पश्चिम विहार के ’24 एचएस फिटनेस जिम’ के बाहर ताबड़तोड़ सात राउंड फायरिंग की और तुरंत वहां से भाग निकले.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट: सुबह-सुबह गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग बुरी तरह डर गए. इसके बाद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए मामले की जानकारी पुलिस को दी. इस वारदात के ठीक बाद सोशल मीडिया पर अनिल पंडित नाम के एक शख्स का फेसबुक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में सरेआम फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है. वायरल हो रहे इस पोस्ट में ये बात भी कही गई है कि जिस जिम पर गोलियां चलाई गई हैं, उसका कनेक्शन मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा से है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच: इसके साथ ही पोस्ट में ये भी लिखा गया है कि सुपरस्टार सलमान खान के करीबी होने की वजह से इस जिम को निशाना बनाया गया है. हालांकि, सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन दावों की अभी तक पुलिस या किसी भी जिम्मेदार अधिकारी की तरफ से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्होंने इस पूरे मामले को बहुत गंभीरता से लिया है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही हैं.
दिल्ली से और खबरें

PM मोदी ने दिल्ली में संजय निषाद को खिलाई झालमुड़ी, ओपी राजभर भी साथ खड़े नजर आए
10 जून 2026
CISF के बहादुर डॉग Max को एयरपोर्ट पर नम आंखों से विदाई, सालों की सेवा को मिला सम्मान
2 मई 2026
LPG Price Hike: 5KG सिलेंडर भी हुआ महंगा, प्रवासी मजदूरों और छात्रों की जेब पर बढ़ा बोझ
1 मई 2026