औरैया में आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन में उमड़ा युवाओं का जोश, देश निर्माण का लिया संकल्प

रिपोर्टर अमित शर्मा औरैया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन युवाओं के उत्साह और जोश से सराबोर नजर आया।
आयोजन श्री गुलाब सिंह फार्मेसी कॉलेज, फफूंद रोड, औरैया में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बैनर तले हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य कुंवर अविनाश सिंह चौहान पहुंचे, जिन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विज़न देश के हर युवा को रोजगार देने के साथ-साथ रोजगार निर्माता बनाने का है।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा ने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है, जो देश के हर युवा में आत्मविश्वास की नई ऊर्जा भर रहा है।
सम्मेलन में जिलेभर से आए युवाओं ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” के संदेश को अपनाने का प्रण लिया।
Headlines से और खबरें

Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर के भाई की जमानत याचिका खारिज, उन्नाव केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
20 फ़रवरी 2026
Nails Faster Grow Tips: नाखून तेजी से बढ़ाने और मजबूत बनाने के 7 असरदार घरेलू उपाय
20 फ़रवरी 2026
कानपुर: ई-रिक्शा चालक की मेहनताना राशि हड़पने का आरोप, सिपाही पर धमकी देने का वीडियो वायरल
20 फ़रवरी 2026