औरैया में नकली DAP खाद का बड़ा भंडाफोड़: 500 बोरी बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: अमित शर्मा, औरैया औरैया पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है।

जिले के प्लास्टिक सिटी, कंचौसी स्थित एक मकान में छापेमारी करके नकली DAP खाद की 500 बोरी बरामद की गई। इसके साथ ही मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के दौरान पुलिस ने खाली बोरी, पैकिंग मशीन और अन्य उपकरण भी कब्जे में लिए हैं।

कैसे पकड़ा गया गिरोह?
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्लास्टिक सिटी के पास एक घर में बड़े पैमाने पर नकली DAP खाद की पैकिंग की जा रही है।सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान की घेराबंदी की और अंदर प्रवेश किया। अंदर पांच लोग असली DAP खाद में मिलावट कर उसे नकली बोरी में पैक करते हुए पकड़े गए।इसके बाद पुलिस ने तत्काल जिलाधिकारी औरैया डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को सूचना दी, जिसके बादजिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र वर्मानायब तहसीलदारएवं विभागीय टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जयपुर से आता था नकली माल
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे जयपुर से नकली DAP मंगाकर, उसे असली की तरह पैक करके
किसानों और ग्रामीणों को बेचते थे।गिरफ्तार आरोपी—सौरभ यादव (झींझक, थाना कानपुर देहात)दीपक (औरैया)उमरसाना (औरैया)प्रीतम (औरैया)मुकेश (औरैया)सभी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
किसानों के साथ बड़ी साजिश
यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब किसान DAP खाद के लिए परेशान थे। गिरोह नकली DAP बेचकर किसानों की फसलें बर्बाद करने की साजिश में लगा था।पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
DM औरैया की बाइट (हाइलाइट)
DM डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया “किसानों को धोखा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। नकली खाद बनाना और बेचना गंभीर अपराध है, सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।”
Headlines से और खबरें

Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर के भाई की जमानत याचिका खारिज, उन्नाव केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
20 फ़रवरी 2026
Nails Faster Grow Tips: नाखून तेजी से बढ़ाने और मजबूत बनाने के 7 असरदार घरेलू उपाय
20 फ़रवरी 2026
कानपुर: ई-रिक्शा चालक की मेहनताना राशि हड़पने का आरोप, सिपाही पर धमकी देने का वीडियो वायरल
20 फ़रवरी 2026