लखनऊ दुबग्गा सिटी बस कर्मचारियों का वेतन विवाद: संचालन बाधित

लखनऊ दुबग्गा सिटी बस कर्मचारियों का वेतन विवाद: संचालन बाधित

रिपोर्टर: दिनेश चौरसिया लखनऊ। दुबग्गा सिटी ट्रांसपोर्ट की भगवा रंग की बसों के कर्मचारियों में आज यानी 16 अक्टूबर 2025 को भारी असंतोष देखा गया। बस चालक और परिचालक सुबह से ही संचालन बाधित कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कंपनी ने उनका बेसिक वेतन घटाकर 13,000 रुपये से घटाकर केवल 7,000 रुपये कर दिया है। इसके साथ ही दीपावली का बोनस देने का वादा भी रद्द कर दिया गया।

image 217 1

दुबग्गा बस डिपो में कर्मचारियों का कहना है कि इतने कम वेतन में घर चलाना असंभव है। उन्होंने बताया कि यह कटौती उनके परिवार की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। बस चालक और परिचालक अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतर आए हैं और वेतन वृद्धि तथा बोनस देने की मांग कर रहे हैं।

image 218 2

कर्मचारियों ने इस समस्या का समाधान निकालने के लिए शासन-प्रशासन और आल्हा अधिकारियों से भी न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।इस विवाद के कारण दुबग्गा सिटी की बस सेवा प्रभावित रही, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने भी कर्मचारियों के समर्थन में अपनी नाराजगी जताई है।

दुबग्गा थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह मामला अब उच्च अधिकारियों के समक्ष पहुंचा है और जल्द ही इसे सुलझाने के लिए बैठकें होने की संभावना है। अभी यह देखना बाकी है कि शासन-प्रशासन इस मुद्दे पर क्या निर्णय लेते हैं और कर्मचारियों के वेतन तथा बोनस को लेकर क्या समाधान निकाला जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *